फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sonia Gandhi and Priyanka Gandhi in Amethi.

रायबरेली से अमेठी पहुंचीं सोनिया व प्रियंका गांधी, हादसे के शिकार लोगों के परिजनों से की मुलाकात

Thu, 23 Jan 2020 03:04 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Thu, 23 Jan 2020 03:04 PM IST
विज्ञापन
Sonia Gandhi and Priyanka Gandhi in Amethi.
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व प्रियंका गांधी। - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रायबरेली में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात के एक दिन बाद अमेठी पहुंच गई हैं। प्रियंका गांधी यहां अमेठी विधानसभा के भरेथा गांव में वह सड़क दुर्घटना में मारे गए पूर्व प्रधान के सहित छह लोगों के परिजनों से मुलाकात करेंगी और शोक संवेदनाएं व्यक्त करेंगी।

विज्ञापन


इसके पहले, कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को भाजपा के खिलाफ हमला बोला। उन्होंने कहा कि सीएए-एनआरसी के नाम पर भाजपा देश में भ्रम फैला रही है। इसलिए कांग्रेस के पदाधिकारी जनता के बीच जाकर उन्हें सच की जानकारी दें। कहा कि सभी लोग बड़े मुद्दों के साथ ही छोटे मुद्दों को भी उठाएं। कांग्रेसी शांत होकर न बैठे। आम जनता के साथ मिलकर अन्याय के खिलाफ संघर्ष करें।
विज्ञापन


भुएमऊ गेस्ट हाउस में पूर्वी-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिला-शहर इकाई के अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों ने बताया कि सोनिया ने कहा है कि प्रशिक्षण में जो जानकारी दी जाए, उस पर हर हाल में अमल किया जाए। देश में बेरोजगारी बढ़ी है। किसानों की हालत खराब है। विकास कार्य ठप हैं। इसलिए सभी लोग अपने जिलों में किसानों के मुद्दे और बेरोजगारी की समस्या को लेकर आवाज उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि धान और गन्ने के लागत मूल्य में बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर अपने-अपने जिलों में किसानों के साथ मिलकर आवाज उठाएं। सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है। हम सबको इसका तीखा विरोध करना चाहिए। भुएमऊ गेस्ट हाउस के बाहर निकले हरदोई के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, शहर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ने बताया कि सोनिया ने प्रशिक्षण में दिए गए बिंदुओं पर पूरी तरह से अमल करके कार्य करने की बात कही। सोनिया ने कहा कि भाजपा देश में भ्रम फैला रही है। इसलिए जनता को सच्चाई बताने के लिए उनके बीच जाएं। किसानों की समस्याएं और बेरोजगारी का मुद्दा उठाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed