फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sonia and priyanka to work for rahul

युवराज को जिताने में काम करेगा 'लेडी लक'

Mon, 14 Apr 2014 08:28 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 14 Apr 2014 08:28 AM IST
विज्ञापन
sonia and priyanka to work for rahul

इस बार कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी को अमेठी में आम आदमी पार्टी के कुमार विश्वास और भाजपा की स्मृति ईरानी से कड़ी टक्कर मिल रही है लेकिन इस बार भी 'लेडी लक' उन्हें जिताने में खास भूमिका निभा सकता है।

विज्ञापन


कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अमेठी से पर्चा दाखिल कर दिया है, जिसके पहले उन्होने रोड शो भी किया लेकिन हमेशा की तरह प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी राहुल को जिताने के लिए अमेठी और रायबरेली में प्रचार करेंगी।
विज्ञापन


प्रियंका ने पहले ही साफ कर दिया था कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगी लेकिन अपनी मां और भाई के चुनावी क्षेत्र में प्रचार करेंगी।

अमेठी में नामांकन के दाखिल करने के बाद पूरा गांधी परिवार राहुल को चुनाव जिताने में लग गया है, वहीं नामांकन दाखिले के समय किये गये रोड शो से भी राहुल ने कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मतदाताओं की नब्ज टटोलना मकसद

sonia and priyanka to work for rahul

राहुल गांधी के नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद पार्टी, कार्यकर्ताओं के उत्साहवर्धन व क्षेत्रवासियों की नब्ज टटोलने में जुटी है।

इसी कवायद के तहत प्रियंका वाड्रा 15-16 अप्रैल को अमेठी-रायबरेली के दौरे पर होंगी। वहीं पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी 19 अप्रैल को अमेठी संसदीय क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करेंगी।

पार्टी की ओर से शुरू की गई कवायद के पहले चरण में कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करने के साथ ही जनता की नब्ज को टटोलने का कार्यक्रम तय किया गया है।

पार्टी को डर है कि कांग्रेस के खिलाफ चल रही एंटी इन्कंबेसी के कारण यूपी में कहीं ये सीटें भी पार्टी के हाथ से न निकल जाएं।

रायबरेली, अमेठी में रहेगी गहमागहमी

sonia and priyanka to work for rahul

पहले चरण में प्रियंका वाड्रा 15-16 अप्रैल को अमेठी-रायबरेली में होंगी। प्रियंका 15 अप्रैल को अमेठी और 16 अप्रैल को रायबरेली में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी। 16 अप्रैल की शाम वह दिल्ली लौट जाएंगी।

इसके बाद पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी 19 अप्रैल को अमेठी संसदीय क्षेत्र में होंगी। सोनिया एक जनसभा को संबोधित करेंगी।

सोनिया, प्रियंका के संसदीय क्षेत्रों में मौजूद रहने से क्षेत्र में गहमा गहमी का माहौल बना रहेगा।

हालांकि अभी कार्यक्रम स्थल तय नहीं हो सका है। प्रशासन ने प्रियंका व सोनिया के अमेठी पहुंचने के कार्यक्रम की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed