फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   son kills his father for property

20 बीघा जमीन के लिए इकलौते बेटे ने पिता को काट डाला

Sun, 25 Oct 2015 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी Updated Sun, 25 Oct 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
son kills his father for property

जमीन के लालच में एक बेटे ने अपने पिता को कुल्हाड़ी से काट डाला। सतरिख थाना क्षेत्र के गोकुलपुर गांव में हुई इस वारदात के बाद आरोपी पुत्र मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बेटे को शक था कि उसके पिता अपनी संपत्ति उसे न देकर बहनों को दे देंगे, जिसके चलते उसने ये वारदात अंजाम दे दी।

सतरिख के गोकुलपुर गांव निवासी शारदा प्रसाद वर्मा (70) शनिवार शाम अपने घर के बाहर बैठे थे। तभी उनके इकलौते पुत्र रामानंद वर्मा ने कहा कि मुझे राशन कार्ड व जमीन के कागजात चाहिए।
विज्ञापन


शारदा प्रसाद ने जब बेटे को कागजात देने से मना किया तो वह झगड़ने लगा। इसके बाद रामानंद घर से कुल्हाड़ी ले आया और पिता पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस घटना में वृद्ध शारदा प्रसाद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

20 बीघा जमीन के लिए की हत्या

son kills his father for property

पिता की हत्या के बाद आरोपी पुत्र मौके से भाग निकला। ग्रामीणों को जब इस वारदात की भनक लगी तो थाने में खबर दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर ने बताया कि आरोपी पुत्र अपने पिता से उनकी 20 बीघा जमीन का बैनामा करने की बात कह रहा था। एसओ ने कहा कि आरोपी रामानंद नशेड़ी है और उसकी चार बहनें हैं। शारदा प्रसाद बेटियों को ज्यादा तवज्जो देते थे।

इस वजह से रामानंद को ये आशंका थी कि उसके पिता अपनी 20 बीघा जमीन व अन्य संपत्ति उसे न देकर चारों बहनों को दे देंगे। इसी बात को लेकर उसने पिता की हत्या कर दी। एसओ ने कहा कि आरोपी बेटे को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed