फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   son died during the cremation of his father

रायबरेलीः पिता को मुखाग्नि देते समय बेटे को लगा सदमा, मौत

Tue, 29 Jan 2019 11:59 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 29 Jan 2019 11:59 AM IST
विज्ञापन
son died during the cremation of his father
डेमो
रायबरेली थाना क्षेत्र में गोकना गंगा तट पर सोमवार को पिता को मुखाग्नि देते समय अचानक सदमा लगने से बेटे की मौत हो गई। एक ओर पिता की चिता जल रही थी तो दूसरी ओर पुत्र का शव चिता के पास ही पड़ा हुआ था, जिसे देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन


जानकारी होने पर परिवारीजनों में कोहराम मच गया। पूरन शाहपुर निवासी रामप्रसाद (80) कई दिनों से बीमार चल रहे थे। रविवार की सुबह उनकी मौत हो गई। उनके चार बेटे हैं, जिनमें श्यामलाल, देशराज और रामनरेश तो गांव में हैं।
विज्ञापन


दूसरे नंबर का बेटा राजदेव मुंबई में रहता है। पिता की मौत की सूचना मिलते ही राजदेव मुंबई से ऊंचाहार आया। सोमवार को पिता के शव को उसने कंधा दिया। शव को अंतिम संस्कार के लिए गोकना गंगा तट पर ले जाया गया, जहां पर राजदेव ने अपने पिता की चिता को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अचानक बेहोश हो गया राजदेव

लेकिन जैसे ही चिता जलने लगी, राजदेव चिता के पास ही चुपचाप बैठ गया और देखते ही देखते वह अचानक बेहोश हो गया। लोगों ने उसे उठाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। इसके बाद वहां अजीब मंजर पैदा हो गया।

एक ओर पिता की चिता जल रही थी तो दूसरी ओर पास ही पुत्र का शव पड़ा था। ये देख आसपास खड़े लोग भी रो पड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed