नशे के लिए पैसे नहीं दिए तो बेटे ने मां को चाकू से गोदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे का आदी एक युवक अपनी मां की जान का दुश्मन बन गया। रविवार को स्मैक पीने के लिए रुपये न देने पर युवक ने मां को चाकू से गोद डाला। उसने मां के सिर और हाथ पर ताबड़तोड़ पांच वार किए।
शोर सुनकर ग्रामीण महिला के घर पहुंचे तो वह बेहोशी की हालत में लहूलुहान पड़ी मिली। गंभीर हालात में उसे सीएचसी ले जाया गया जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
इस घटना की जानकारी से लोगों में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना क्षेत्र के हलोर में हुई। गांव निवासी कलावती (60) के पति की मौत हो चुकी है।
वह बेटे रुद्रकांत द्विवेदी के साथ रहती है। उसका एक बेटा मुंबई में रहता है। बताते हैं कि रविवार दोपहर बाद रुद्रकांत ने मां से स्मैक पीने के लिए रुपये मांगे। मां ने नशे के लिए रुपये देने से मना कर दिया तो रुद्रकांत नाराज हो गया।
लहूलुहान होकर जमीन पर गिरी मां
उसने गुस्से में चाकू से मां कलावती पर हमला कर दिया। सिर और हाथ पर ताबड़तोड़ कई हमले किए। इस घटना में महिला घायल होकर जमीन पर गिरकर बेहोश हो गई।
शोर सुनकर ग्रामीणों को आशंका हुई तो वह कलावती के घर पहुंचे जहां वह बेहोशी की हालत में जमीन पर पड़ी थी। ग्रामीणों ने उसे आनन-फानन में सीएचसी पहुंचाया जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
होश में आने पर महिला ने घटना के बारे में जानकारी दी। कोतवाल कुलदीप तिवारी का कहना है कि परिवार के मदनमोहन द्विवेदी की तहरीर पर आरोपी रुद्रकांत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।स्मैक पीने के लिए रुपये न देने के चलते मां पर चाकू से हमला करने की बात सामने आई है।