फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Somewhere wow Gomati... Somewhere Ah Gomati

Lucknow News: कहीं वाह गोमती... कहीं आह गोमती

Wed, 29 Oct 2025 02:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Somewhere wow Gomati... Somewhere Ah Gomati
छठ पूजा के बाद गोमती के घाटों पर गंदगी पसरी रही।
दृश्य एक
विज्ञापन

स्थान : लक्ष्मण मेला घाट, दिन : 27 अक्तूबर, समय : शाम 4:30 बजे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां आयोजित छठ मेला महोत्सव में अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के बाद कहा था कि गोमती व घाटों की सफाई की जिम्मेदारी सभी नागरिकों की भी है। नागरिकों के राष्ट्रीय कर्तव्य से जुड़े बिना देश विकसित नहीं हो सकता, इसलिए सभी का योगदान अपेक्षित है कि वे सफाई का ध्यान रखें। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि एक से डेढ़ वर्ष में प्रयास होगा कि कोई ड्रेनेज या सीवर गोमती में नहीं गिरेगा। पीलीभीत से गाजीपुर तक नदी निर्मल व अविरल होगी।



दृश्य दो-

स्थान : लक्ष्मण मेला घाट, दिन : 28 अक्तूबर, समय : शाम 3:57 बजे। जिस जगह पर मुख्यमंत्री ने खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया था, उस जगह पर पूजन सामग्री व पॉलिथीन समेत गंदगी का ढेर था। दोपहर 1:13 बजे इस घाट के मुख्य द्वार पर सफाई करते कर्मचारी नजर आए थे, लेकिन शाम को जब दोबारा यहां पहुंचकर तफ्तीश की गई तो घाट पर गोमती के किनारे गंदगी पड़ी मिली और सफाई कर्मचारी नदारद थे। यही हाल संझियाघाट पर भी दिखा, जहां दोपहर 12:45 बजे कर्मचारी सफाई करते दिखे। शाम 4:28 बजे दोबारा इस घाट पर जाकर तफ्तीश की गई तो घाट से लेकर गोमती तक में गंदगी के ढेर नजर आ रहे थे।
विज्ञापन



लखनऊ। आखिर ये कैसी आस्था है जो सिर्फ पर्व तक सीमित रहती है। इसके बाद हम नागरिक अपना कर्तव्य भूल जाते हैं। छठ पर एक दिन पहले तक जहां स्वच्छ बहती गोमती के किनारे के घाट चमक रहे थे, वहां दूसरे दिन गंदगी का अंबार लगा था। पूजन सामग्री, पॉलिथीन और अन्य गंदगी गोमती के पानी से लेकर घाट तक बिखरी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभी नागरिकों से की गई अपील का यह हश्र दिखा। हालांकि, झूलेलाल घाट, पंचवटी घाट और कुड़ियाघाट समेत कुछ स्थानों पर मुख्यमंत्री की अपील का असर दिखा, जहां स्वच्छता का ध्यान रखा गया।


मैं तुम्हारी गोमती हूं... अभियान के संयोजक सुशील सीतापुरी और शुभ संस्कार समिति के महामंत्री रिद्धि किशोर गौड़ ने कहा कि गोमती, इसके घाटों को स्वच्छ रखना है तो सरकार, प्रशासन का सहयोग करने के लिए आम नागरिकों को आगे आना होगा। सभी के सम्मिलित प्रयास से ही हम स्वच्छता अभियान को सफल बना सकते हैं। नगर निगम के जोनल अधिकारी मनोज यादव ने बताया कि जहां मंगलवार को सफाई नहीं हो पाई, वहां बुधवार को काम कराया जाएगा।

छठ पूजा के बाद गोमती के घाटों पर गंदगी पसरी रही।

छठ पूजा के बाद गोमती के घाटों पर गंदगी पसरी रही।

छठ पूजा के बाद गोमती के घाटों पर गंदगी पसरी रही।

छठ पूजा के बाद गोमती के घाटों पर गंदगी पसरी रही।

छठ पूजा के बाद गोमती के घाटों पर गंदगी पसरी रही।

छठ पूजा के बाद गोमती के घाटों पर गंदगी पसरी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed