फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Somewhere it rained, somewhere the body was drenched with sweat

Lucknow News: कहीं बरसे बादल, कहीं पसीने से भीगा बदन

Fri, 11 Jul 2025 02:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Somewhere it rained, somewhere the body was drenched with sweat
हरदोई रोड पर बृहस्पतिवार को हुई बारिश।
लखनऊ। राजधानी के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। बृहस्पतिवार को बादलों ने शहर के कुछ इलाकों में बारिश की। अन्य हिस्सों में सिर्फ बादल छाए रहे। गर्मी और भीषण उमस में लोग पसीने से परेशान रहे। गोमतीनगर, डालीबाग, पाॅलीटेक्निक चैाराहा आदि जगहों पर कुछ मिनट के लिए बौछारे पड़ीं।
विज्ञापन

दोपहर बाद पारे में बढ़त के साथ उमस भरी गर्मी ने दोबारा सिर उठाया। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी लखनऊ में कुछ इलाकों में बूंदाबांदी की परिस्थितियां बन सकती हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक राजधानी में 12 जुलाई के बाद मानसून फिर से जोर पकड़ेगा। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 2.3 डिग्री की बढ़त के साथ 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रात का तापमान 1 डिग्री की गिरावट के साथ 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन








- लखनऊ की हवा का हाल

बृहस्पतिवार को लखनऊ में कुल छह वायु गुणवत्ता मापक स्टेशनों में तीन स्टेशनों गोमतीनगर, कुकरैल और तालकटोरा की हवा गहरे हरे श्रेणी में दर्ज की गई। वहीं बीबीएयू, लालबाग और अलीगंज हवा हरे श्रेणी में यानी सेहत के लिए अच्छी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन




तालकटोरा- 42 - गहरा हरा-अच्छा

गोमतीनगर- 45 - गहरा हरा-अच्छा

कुकरैल- 48 - गहरा हरा- अच्छा

लालबाग- 86 - हरा- अच्छा

बीबीएयू- 79 - हरा- अच्छा

हरदोई रोड पर बृहस्पतिवार को हुई बारिश।

हरदोई रोड पर बृहस्पतिवार को हुई बारिश।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed