फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   soldier of lucknow died in an accident in kullu manali

10 घंटे बाद किया जवान का अंतिम संस्कार, शव के साथ कोई ऑफिसर के न आने पर भड़के थे परिवारीजन

Sat, 18 Aug 2018 11:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 18 Aug 2018 11:50 AM IST
विज्ञापन
soldier of lucknow died in an accident in kullu manali
सुरेंद्र प्रताप (फाइल फोटो) - फोटो : amarujala
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू मनाली में सड़क हादसे में जवान की मौत के बाद गुरुवार रात उसका शव नसीराबाद के कांटा गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया, लेकिन शव के साथ विभाग का कोई अफसर न आने से परिवारीजनों का गुस्सा भड़क गया और अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। 
विज्ञापन


पिता ने आरोप लगाया कि जवान का अपमान किया गया है। जवान को शहीद का दर्जा दिलाया जाए। बाद में भाजपा विधायक व अन्य अधिकारियों के समझाने पर साढे़ 10 घंटे बाद दोपहर 12.30 बजे शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


नसीराबाद के कांटा गांव निवासी लायंस सेना नायक सुरेंद्र प्रताप सिंह की हिमाचल प्रदेश के कुल्लू मनाली में सड़क हादसे में मौत हो गई। गुरुवार की रात दो बजे मृत जवान का शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 जवान के पिता धीरेंद्र कुमार सिंह बेटे का शव आर्मी अधिकारियों द्वारा अपमान के साथ भेजे जाने से नाराज हो गए और अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। कहा कि बेटे की मौत ऑन ड्यूटी हुई है, इसलिए उसे शहीद का दर्जा दिया जाए।
 

साढ़े 12 बजे गांव में ही किया अंतिम संस्कार

soldier of lucknow died in an accident in kullu manali
डेमो
नसीराबाद एसओ राकेश कुमार ने उच्याधिकारियों को मामले से अवगत कराया। मौके पर पहुंचे सलोन एसडीएम आशीष सिंह व सलोन सीओ गोपीनाथ ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिवारीजन नहीं माने। 

भाजपा विधायक दल बहादुर कोरी मौके पर पहुंच परिवारीजनों को सरकार द्वारा जो भी होगा मदद दिलाने का आश्वासन दे शांत कराया। इसके बाद दोपहर साढ़े 12 बजे शव का गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed