फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Soha Ali Khan speaks about Ghayal returns.

मुश्किल है सनी देओल का गुस्सा रोकना : सोहा अली खान

Fri, 15 Jan 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 15 Jan 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
Soha Ali Khan speaks about Ghayal returns.

‘दर्शक फिल्म ‘घायल’ में सनी देओल का गुस्सा देख ही चुके हैं। अब ‘घायल रिटर्न्स’ में भी वे ऐसे ही तेज-तर्रार और गुस्सैल इंसान का किरदार निभा रहे हैं। बतौर मनोचिकित्सक इस गुस्से को रोकने की जिम्मेदारी मेरे पास है।’ यह कहना है अभिनेत्री सोहा अली खान का।

विज्ञापन


मंगलवार को ‘अमर उजाला’ की ओर से आयोजित डाबर वाटिका ‘मिस नेचुरल’ ब्यूटी कॉन्टेस्ट में अभिनेत्री सोहा बतौर जज शामिल होने के लिए लखनऊ पहुंची थीं।

इस मौके पर उन्होंने ‘घायल रिटर्न्स’ में अपने किरदार के बारे में बताया। कहा कि फिल्म में वे मनोचिकित्सक का किरदार निभा रही हैं, जिसका काम सनी के गुस्से को कंट्रोल करना है। उन्होंने बताया कि डॉक्टर के रोल के लिए खासी तैयारियां करनी पड़ीं।

विज्ञापन

भैया सैफ सबसे करीब, करीना भाभी बेस्ट फ्रेंड

Soha Ali Khan speaks about Ghayal returns.

सोहा ने बताया, भैया सैफ अली खान मेरे सबसे करीब हैं, जबकि भाभी करीना कपूर बेस्ट फ्रेंड हैं। मैं करीना से दिल की बातें साझा करने में संकोच नहीं करती। करीना भी दिल खोलकर बातें शेयर करती हैं।

दिलकश है नवाबों की नगरी

सोहा ने कहा-लखनऊ मुश्किल से ही आना हो पाता है, लेकिन जब भी मौका मिलता है, इस सरजमीं पर आ जाती हूं। पिछली बार जब कानपुर गई थी तो एयरपोर्ट से उतरकर लखनऊ घूमा। हालांकि, जितना किताबों में पढ़ा, उससे कहीं बेहतर और दिलकश है नवाबों की नगरी।

हुनर तराशने के लिए शुक्रिया
‘अमर उजाला’ ने मिस नेचुरल ब्यूटी कॉन्टेस्ट के जरिये एक ऐसी नींव डाली है, जिसकी जितनी भी तारीफ की जाए, कम है। लड़कियों ने जिस कॉन्फिडेंस से रैम्प पर वॉक किया, उसे देखकर बिल्कुल भी नहीं लगा कि वे छोटे शहरों से हैं। ऐसे आयोजनों से प्रतिभावानों को मंच मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed