फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   software engineer suicide at gomti river front in lucknow

पत्नी से झगड़ा कर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पहुंचा गोमती रिवर फ्रंट, फिर उठाया यह खौफनाक कदम

Tue, 28 May 2019 12:13 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Tue, 28 May 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
software engineer suicide at gomti river front in lucknow
गोमती रिवर फ्रंट - फोटो : amar ujala

एएसपी उत्तरी कार्यालय के पास सोमवार सुबह नदी में एक शव मिला। तलाशी में मिले पहचान पत्र से शिनाख्त इंदिरानगर के तकरोही निवासी निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर निशांत उर्फ शनि (33) के रूप में हुई। 

विज्ञापन


जांच में सामने आया कि शनिवार देर रात निशांत अपनी पत्नी से झगड़ा करने के बाद घर से निकला और रिवर फ्रंट के पास बाइक खड़ी कर गोमती में छलांग लगा दी। उसकी बाइक रविवार सुबह गश्त कर रही पुलिस टीम को मिली थी। 
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक गोमती नगर रामसूरत सोनकर के मुताबिक, मूलरूप से पटना के कदमकुआं निवासी विजय कुमार का बेटा निशांत तकरोही में रहता था। परिवार में पत्नी ज्योति और एक बेटी है। वह एक निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाई मनीष ने बताया कि शनिवार शाम को निशांत व ज्योति में कहासुनी हुई। इससे नाराज निशांत बाइक लेकर निकल गया और मोबाइल भी बंद कर दिया। रविवार सुबह इंदिरानगर थाने में तहरीर दी गई। प्रभारी निरीक्षक इंदिरानगर अमरनाथ विश्वकर्मा के मुताबिक, गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की गई तो रविवार सुबह गोमतीनगर पुलिस को उसकी बाइक रिवर फ्रंट पर खड़ी मिली। 

एप के जरिए बाइक के मालिक का पता लगाया और इंदिरानगर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गोताखोर लगाए, लेकिन निशांत का सुराग नहीं लगा। अंबेडकर उद्यान चौकी प्रभारी संजय गुप्ता के मुताबिक, सोमवार सुबह एएसपी उत्तरी कार्यालय के पास एक शव पानी में उतराता मिला। शव बाहर निकालवाया और पहचान पत्र से शिनाख्त हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed