{"_id":"69e3e1fbac80f81414009bfb","slug":"social-workers-came-forward-to-help-fire-victims-and-distributed-relief-materials-lucknow-news-c-13-lko1096-1697696-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अग्नि पीड़ितों की मदद को आगे आए समाजसेवी, बांटी राहत सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अग्नि पीड़ितों की मदद को आगे आए समाजसेवी, बांटी राहत सामग्री
विज्ञापन
राहत सामग्री बांटते समाजसेवी।
गुडंबा। विकास नगर अग्निकांड के पीड़ितों की मदद के लिए चैतन्य वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष ओम सिंह ने अपने सहयोगियों दीक्षा वर्मा, अनन्या, प्रियम राज और विवेक शर्मा के साथ मिलकर पीड़ितों को बाल्टी, मग, पानी, साबुन, टूथपेस्ट, स्टेशनरी और कपड़े वितरित किए।
वहीं, समाजसेवी अमित श्रीवास्तव ने अपने साथियों प्रदीप शर्मा, शैलेंद्र तिवारी व अन्य के साथ मिलकर 15 पीड़ितों को झोपड़ी बनाने के लिए बांस-बल्ली वितरित किए। अमित श्रीवास्तव ने बताया कि अन्य प्रभावित परिवारों को भी चिह्नित कर उन्हें आशियाना बनाने के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।
इधर, इंदिरानगर आवासीय महासमिति की ओर से खाद्य सामग्री वितरित की गई। इस दौरान कार्यकारी अध्यक्ष पीके जैन, महासचिव सुशील कुमार बच्चा, सुनील त्यागी, कैलाश जैन, महेश कुमार वाल्मीकि और उमाकांत सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।