फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sneha's father don't want any action on the death of sneha

स्नेहा के पिता नहीं चाहते कोई कार्रवाई

Wed, 17 Jul 2019 01:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
sneha's father don't want any action on the death of sneha
00
विज्ञापन

स्नेहा के पिता नहीं चाहते कोई कार्रवाई
लखनऊ। पीजीआई के अंसल सिटी लेवाना सेलिब्रिटी गार्डेन अपार्टमेंट निवासी स्नेहा सिंह कात्यात की संदिग्ध हालात में रविवार सुबह मौत हो गई थी। पति ने इस मामले को हादसा बताते हुए थाने में तहरीर दी तो वहीं मंगलवार को स्नेहा के पिता ने पीजीआई थाने में एक पत्र दिया है। इसमें उन्होंने अरविंद व उसके परिवारीजनों के खिलाफ कोई कार्रवाई न करने की मांग की है। पुलिस ने पत्र लेकर जांच शुरू कर दी है।

प्रभारी निरीक्षक पीजीआई अशोक कुमार सरोज के मुताबिक, उत्तराखंड के पिथौरागढ़ निवासी गोविंद सिंह कात्यात ने मंगलवार को पत्र लिखा कि उनकी बेटी स्नेहा कात्यात का विवाह हिंदू रीति रिवाज से पिथौरागढ़ में 30 मई को हुआ था। शादी समारोह में उसके पति अरविंद की माता, बड़े भाई, उनकी पत्नी व बच्चे उपस्थित थे। तीन जुलाई को कोस्ट गार्ड नेवी से अपने पद से त्यागपत्र देकर स्नेहा 6 जुलाई को लखनऊ आ गईं। इस बीच हमारी बातचीत हमेशा टेलीफोन पर होती रहती थी। स्नेहा उनको बताती थीं कि वैवाहिक जीवन बहुत बेहतर चल रहा है। 14 जुलाई को सुबह 7.30 बजे स्नेहा की बात मेरी पत्नी सुमन कात्यात से हुई जिसमें गोवा जाने व मार्शल आर्ट सीखने की बात उसने अपनी मां से कही। मां ने समझाया कि तुम्हें अपने ससुराल वालों से राय लेनी चाहिए। उसी दिन 10.30 बजे पुलिस ने फोन कर जानकारी दी कि स्नेहा की बिल्डिंग से नीचे गिरने से मौत हो गई। मेरे व अरविंद के परिवार के बीच आपसी संबंध बहुत अच्छे हैं। उसके (स्नेहा) साथ ससुराल में कुछ गलत नहीं हुआ। मुझे अरविंद के घर वालों पर कोई कार्रवाई नहीं करनी हैं। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सरोज के मुताबिक, स्नेहा के पिता का पत्र उच्चाधिकारियों को भेज दिया गया है। उसे पड़ताल में शामिल कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed