फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Smugglers told ATS, preparations were made to run fake notes in Delhi and NCR

तस्करों ने एटीएस को बताया, दिल्ली और एनसीआर में जाली नोट चलाने की थी तैयारी

Thu, 05 Nov 2020 12:34 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 05 Nov 2020 12:34 AM IST
विज्ञापन
Smugglers told ATS, preparations were made to run fake notes in Delhi and NCR
एटीएस ने जाली भारतीय मुद्रा के कारोबार पर नकेल कसने की कोशिश शुरू कर दी है। इससे जुड़े लोगों तक पहुंचने के लिए वह तीन दिन पहले आगरा में गिरफ्तार जाली नोट तस्करों तहसीन और वसीम को  रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। उनके मोबाइल फोन की कॉल डिटेल के साथ उसमें दर्ज नंबरों की पड़ताल की जा रही है।  
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि उनके पास से जो 5.97 लाख के जाली नोट बरामद हुए थे, उन्हें दिल्ली व एनसीआर परिक्षेत्र में चलाने की तैयारी थी। आरोपियों ने अपने कुछ साथियों के नाम बताए हैं। यह भी बताया है कि मालदा के उनके संपर्कों को जाली नोट बांग्लादेश से मिलते हैं। जिनको नोट सप्लाई किए जाने थे, एटीएस उनके बारे में जानकारी हासिल करने में जुटी है। वह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि तस्कर पहले कब कितने जाली नोट लेकर आए और किसे दिए। इस कारोबार में उनके साथ और कौन शामिल है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed