{"_id":"61f8429e33412d380068b8a9","slug":"smuggler-injured-in-police-encounter-lucknow-news-lko615859591","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मुठभेड़ में तस्कर को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस मुठभेड़ में तस्कर को लगी गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। ठाकुरगंज के घैला पुल पर सोमवार देर रात पुलिस की गांजा तस्कर से मुठभेड़ हो गई। वह पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहा था। मुठभेड़ में गांजा तस्कर महेंद्र रस्तोगी उर्फ एमआर घायल हो गया। पुलिस ने उसकेपास से अवैध असलहा बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, महेंद्र के खिलाफ गांजा तस्करी, लूट, डकैती के 19 मुकदमे दर्ज हैं। उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।
डीसीपी पश्चिम सोमेन वर्मा के मुताबिक, आशियाना पुलिस मुसाहिबगंज निवासी महेंद्र को गांजा तस्करी के मामले में कई महीनों से तलाश रही थी। सोमवार शाम को उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद पुलिस उसे असलहा और नशीले पदार्थ की बरामदगी के लिए ठाकुरगंज पहुंची। उसने असलहा बरामद कराया। इसी दौरान उसने अचानक पुलिस पर फायर किया और भाग निकला।
एडीसीपी चिरंजीव नाथ सिन्हा के मुताबिक, महेंद्र के भागने पर सआदतगंज, ठाकुरगंज और चौक कोतवाली की पुलिस भी बुला ली गई। घैला पुल के पास पुलिस ने उसे घेर लिया। इस दौरान उसने पुलिस पर फिर फायरिंग की। जवाब में पुलिस ने गोलियां चलाईं जिसमें महेंद्र के पैर में गोली लग गई और वह वहीं गिर पड़ा। उसे पुलिस ने ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। महेंद्र के खिलाफ आशियाना, सआदतगंज, ठाकुरगंज सहित कई थानों में 19 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।