{"_id":"58ea6ef34f1c1bf8335b8292","slug":"smriti-irani-plan-for-amethi","type":"story","status":"publish","title_hn":"एजूकेशन का हब बनेगी अमेठी: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एजूकेशन का हब बनेगी अमेठी: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 09 Apr 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिवसीय दौरे पर अमेठी आईं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि शैक्षिक संस्थानों में वृद्धि के लिए अमेठी को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन का हब बनाने का प्रयास किया जा रहा है। युवाओं को स्वरोजगार मुहैया कराने के लिए स्किल डवलपमेंट के तहत तमाम कार्यक्रम संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने इस दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा कि अभी तक अमेठी पर कांग्रेस के युवराज का कब्जा रहा लेकिन मिला कुछ नहीं।
केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन टीकरमाफी में संचालित डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय की सेटेलाइट शाखा में स्किल डवलपमेंट के तहत युवाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए बेकरी टेक्नोलॉजी एवं प्रोडक्शन प्रीपेशन पखवाड़े का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
स्मृति ने कहा कि अमेठी पर एक परिवार के युवराज का ही कब्जा रहा लेकिन अमेठी अभी भी सुविधाओं से वंचित है।