{"_id":"5d77ecc88ebc3e015b679a10","slug":"smriti-irani-on-two-day-amethi-visit-will-start-many-development-schemes","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दो दिवसीय अमेठी दौरे पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, शुरू करेंगी कई योजनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिवसीय अमेठी दौरे पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, शुरू करेंगी कई योजनाएं
Thu, 12 Sep 2019 10:13 AM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
Published by: Amulya Rastogi
Updated Thu, 12 Sep 2019 10:13 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री व अमेठी से सांसद स्मृति ईरानी दो दिवसीय दौरे के लिए बुधवार सुबह अमेठी पहुंची। अपने दो दिवसीय दौरे पर स्मृति ईरानी विकास की कई योजनाओं की शुरुआत करने के साथ कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। केंद्रीय मंत्री सेना प्रमुख, डीआरएम उत्तर रेलवे व अपर मुख्य सचिव गृह व पर्यटन के साथ बैठक कर उनसे विभिन्न विकास कार्य पर चर्चा करेंगी।
विज्ञापन
स्मृति ईरानी के प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने बताया कि वे 11 तारीख को सुबह सात बजे दिल्ली से लखनऊ के लिए एयर इंडिया के विमान से प्रस्थान करेंगी। लखनऊ एयरपोर्ट से वे सड़क मार्ग से सीधे वाया रायबरेली अमेठी के सगरा तालाब के पास पहुंचेंगी जहां 30 मिनट तक सगरा तालाब के सौंदर्यीकरण को लेकर अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी व पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ निरीक्षण करेंगी।
विज्ञापन
यहां से स्मृति उत्तर रेलवे के डीआरएम के साथ अमेठी रेलवे स्टेशन पहुंचकर निरीक्षण करेंगी। फिर गौरीगंज रेलवे स्टेशन पहुंचेंगी। जहां डीआरएम व पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ निरीक्षण करेंगी। दोपहर 12 बजे वे कलेक्ट्रेट पहुंचेंगी। यहां पर अमेठी के विभिन्न विकास कार्यों के साथ ही ऊंचाहार वाया सलोन-अमेठी-सुलतानपुर रेलवे लाइन को लेकर बैठक करेंगी।
विज्ञापन
एक बजकर दस मिनट पर वे यहां से ताला के लिए रवाना होंगी। ताला गांव में श्री मुकुटनाथ मंदिर के पास दीदी व सरकार आपके द्वार कार्यक्रम प्रस्तावित है। दो बजकर बीस मिनट पर वे ताला से गौरा जामों के लिए प्रस्थान करेंगी। तीन बजे से हनुमानगढ़ी में सरकार व दीदी आपके द्वार कार्यक्रम में जनता की शिकायतें सुनेंगी।
साढ़े चार बजे से जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी के गांव मिश्रौली जगदीशपुर पहुंचेंगी। जहां साधन सहकारी समिति पर आयोजित चौपाल कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। यहां से पांच बजकर 40 मिनट पर वे भाजपा जिलाध्यक्ष के घर पहुंचेंगी। वहां वे लगभग पचास मिनट तक शोक संवेदना व्यक्त करेंगी।

बताते चलें कि भाजपा जिलाध्यक्ष की मां का दस दिन पहले देहावसान हो गया था। वहां से वे साढ़े छह बजे से रवाना होंगी और गौरीगंज स्थित अपने आवास पहुंचेंगी। 12 तारीख को सितंबर को सवा नौ बजे सुबह गौरीगंज के जवाहर नवोदय विद्यालय में आशा सम्मेलन व परिषदीय स्कूलों के किचन गार्डेन कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगी।
यहां से वे 11 बजे छीड़ा पहुंचेंगी जहां दीदी व सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। दोपहर सवा 12 बजे सीआरपीएफ कैंप भादर में सेना प्रमुख के साथ सेना भर्ती रैली को लेकर बैठक करेंगी। यहां से डेढ़ बजे राजीव गांधी पेट्रोलियम इंस्टीटयूट जायस पहुंचेंगी। यहां वे स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा का लोकार्पण करेंगी। यहां से पौने छह बजे लखनऊ एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगी।