फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Smriti Irani in amethi on foundation day of BJP.

अमेठी में स्मृति ईरानी का हमला, कहा- कांग्रेस नोट और खोट की राजनीति करती है

Sat, 06 Apr 2019 03:05 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी Published by: अमित मंडल Updated Sat, 06 Apr 2019 03:05 PM IST
विज्ञापन
Smriti Irani in amethi on foundation day of BJP.
स्मृति ईरानी - फोटो : Amar Ujala

अमेठी में नवरात्र के पहले दिन देवी मंदिरों में पूजा-पाठ करने के बाद पार्टी के नवनिर्मित कार्यालय पहुंची केंद्रीय मंत्री व भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने पार्टी के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक परिवार की पार्टी है जो नोट व खोट की राजनीति करती है जबकि भाजपा कार्यकर्ताओं के संघर्ष से आगे बढ़ी है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने पार्टी खड़ी करने के लिए खूब संघर्ष किया। आज भी केरल व पश्चिम बंगाल में पार्टी के कार्यकर्ता मारे जा रहे हैं लेकिन वो पार्टी के लिए दिन-रात संघर्ष कर रहे हैं।
विज्ञापन


स्मृति ईरानी ने आगामी चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को मंत्र देते हुए कहा कि 'हर बूथ अपनाना है, कमल का फूल खिलाना है।' उन्होंने कहा कि भाजपा का सूत्र वाक्य रहा है, राष्ट्र पहले, पार्टी दूसरे और खुद नेता तीसरे स्थान पर।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 2014 में अमेठी में हमारे कार्यकर्ताओं को धमकाया गया। अगर इस बार कुछ हुआ तो मैं ढाल बनकर खड़ी रहूंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के लोग कहते हैं कि अमेठी उनका परिवार है लेकिन वह वोट खरीदते हैं लेकिन इस बार नोट नहीं विकास की जीत होगी।

स्मृति ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने केरल की वायनाड सीट से पर्चा भरा है। ये अमेठी में भाजपा की जीत का प्रमाण है।



अपने भाषण में कही ये बातें





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed