{"_id":"5e12cfd68ebc3e87be2cf883","slug":"smriti-irani-in-amethi-inaugrats-shelter-homes","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी पहुंची स्मृति ईरानी ने जेएनयू में बवाल पर दिया बयान, कहा- कैंपस न बनें राजनीति का अखाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी पहुंची स्मृति ईरानी ने जेएनयू में बवाल पर दिया बयान, कहा- कैंपस न बनें राजनीति का अखाड़ा
Mon, 06 Jan 2020 12:13 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 06 Jan 2020 12:13 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
केंद्रीय कपड़ा व महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी एक दिवसीय दौरे पर सोमवार को अमेठी पहुंचीं। यहां उन्होंने फुरसतगंज में रैन बसेरे का शुभारंभ किया। इसके बाद वह सीधे गौरीगंज पहुंचीं जहां असैदापुर वार्ड में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत बनाए गए रैन बसेरे का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जेएनयू में हुई घटना दुखद है। मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी संवैधानिक पद पर रहते हुए यदि कोई चीज जांच प्रक्रिया में हो तो उस पर बयान देना उचित नहीं लेकिन फिर भी मैं इतना कहना चाहूंगी कि शैक्षिक संस्थानों को राजनीति का अखाड़ा नहीं बनाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
राजस्थान में बच्चों की मौत के बाबत पूछे गए प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार बच्चों की स्वास्थ सुविधाओं और सुरक्षा को लेकर सचेत नहीं है। जब वहां के जिम्मेदारों को बुलाया गया था तो उन्होंने आना भी उचित नहीं समझा।
विज्ञापन
अमेठी में उन्होंने अटल स्वास्थ्य मेला और रोगी आश्रय स्थल का भी शुभारंभ किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, ओपी सिंह और केशव सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।