{"_id":"683979b05dbadb5c0309127b","slug":"smoking-and-tobacco-can-harm-your-child-lucknow-news-c-13-1-lko1070-1227239-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेहत की बात: होने वाले बच्चे का वजन कम कर सकता है आपका धूम्रपान, जन्मजात बीमारियां होने का भी बना रहता खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेहत की बात: होने वाले बच्चे का वजन कम कर सकता है आपका धूम्रपान, जन्मजात बीमारियां होने का भी बना रहता खतरा
Fri, 30 May 2025 02:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 02:56 PM IST
सार
यदि आप धूम्रपान करते हैं तो इससे आपके होने वाले बच्चे का वजन कम हो सकता है। साथ ही जन्मजात बीमारियां होने का भी खतरा बना रहता है। तंबाकू और धूम्रपान से हर साल देश में करीब 12 लाख लोगों की मौत हो जाती है। आगे पढ़ें और जानें पूरा अपडेट...
विज्ञापन
केजीएमयू में रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष प्रो. सूर्यकांत
विस्तार
किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में रेस्पिरेट्री मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सूर्यकांत के मुताबिक गर्भावस्था के दौरान परोक्ष या प्रत्यक्ष रूप से धूम्रपान करने से नवजात का वजन कम हो सकता है। इसके साथ ही शिशु को जन्मजात बीमारियां होने का खतरा भी होता है। डॉ. सूर्यकांत 31 मई को मनाए जाने वाले विश्व तंबाकू निषेध दिवस की पूर्व संध्या पर जानकारी दे रहे थे।
डॉ. सूर्यकांत ने बताया कि तंबाकू और धूम्रपान से हर साल देश में करीब 12 लाख लोगों की मौत हो जाती है। इसके साथ ही 25 तरह की बीमारियां तथा 40 तरह के कैंसर हो सकते हैं। ब्रॉन्काइटिस, एसिडिटी, टीबी, हार्ट-अटैक, फॉलिज, नपुंसकता, माइग्रेन, सिरदर्द, बालों का जल्दी सफेद होना, रक्त संचरण प्रभावित होना, ब्लड प्रेशर की समस्या, सांस फूलना तथा नित्य क्रियाओं में अवरोध की समस्याएं भी तंबाकू की वजह से हो सकती हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP: पशुपालन ने मजबूत की यूपी की ग्रामीण अर्थव्यवस्था, पशुधन क्षेत्र का योगदान 1.67 लाख करोड़

मिलाए जाते हैं लती बनाने वाले तत्व
डॉ. सूर्यकांत ने बताया कि इस साल की थीम- अपील का पर्दाफाश : तम्बाकू और निकोटीन उत्पादों पर उद्योगों की रणनीति को उजागर करना, है। इस साल इस दिवस के आयोजन का उद्देश्य उन हथकंडों का खुलासा करना है जो तंबाकू और निकोटीन उद्योग अपने हानिकारक उत्पादों को आकर्षक बनाने के लिए उपयोग करते हैं। उद्योग इन उत्पादों को आकर्षक बनाने तथा स्वाद, महक को बेहतर बनाने के लिए ऐसे तत्व मिलाते हैं जो लती बनाते हैं। इसके साथ ही इसके बाजार को आकर्षक बनाने के लिए सोशल और डिजिटल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP: पशुपालन ने मजबूत की यूपी की ग्रामीण अर्थव्यवस्था, पशुधन क्षेत्र का योगदान 1.67 लाख करोड़