फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   smoke fire detector will install in AC bogies of trains

एसी बोगियों में लगेगा स्मोक-फायर डिटेक्टर, पहले इन ट्रेनों में मिलेगी सुविधा, ऐसे करेगा काम

Thu, 13 Jun 2019 04:02 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 13 Jun 2019 04:02 PM IST
विज्ञापन
smoke fire detector will install in AC bogies of trains
स्मोक फायर डिटेक्टर सिस्टम - फोटो : अमर उजाला

आग से बचाव के लिए उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ट्रेन की एसी बोगियों में स्मोक व फायर डिटेक्टर सिस्टम लगाने जा रहा है। लखनऊ के आलमबाग कैरिज एंड वैगन वर्कशॉप में यह काम शुरू हो गया है। पहले चरण में एसी एक्सप्रेस, लखनऊ मेल, गोमती एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ सहित 10 बोगियों में इसे लगाया जाएगा।

विज्ञापन


सीनियर डीसीएम जगतोष शुक्ल ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए डीआरएम संजय त्रिपाठी के निर्देश पर सौ एसी बोगियों में आग व धुएं से बचाव के लिए स्मोक-फायर डिटेक्टर सिस्टम लगाया जाना है। पहले चरण में 10 वातानुकूलित बोगियों में यह सिस्टम लगाया जाएगा।
विज्ञापन


इसमें लखनऊ से नई दिल्ली जाने वाली एसी एक्सप्रेस, लखनऊ मेल, गोमती एक्सप्रेस और काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस की बोगियां शामिल हैं। वहीं डीआरएम संजय त्रिपाठी ने बताया कि यात्री सुविधा व सुरक्षा प्राथमिकता पर है। उन्होंने यात्रियों से अपील भी की है कि ज्वलनशील व विस्फोटक विस्फोटक पदार्थ लेकर सफर न करें। यह दंडनीय अपराध भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे कोच में बिछी होगी लाइन

सीनियर डीसीएम जगतोष शुक्ल ने बताया कि स्मोक डिटेक्टर एसी बोगी में एक जगह पर फिट कर दिया जाएगा, जबकि पूरे कोच में पाइपलाइन बिछी होगी, जिससे छोटे-छोटे छिद्र होंगे। ये पाइपें सिस्टम से जुड़ी होंगी। जैसे ही छिद्रो में धुंआ पहुंचेगा तो सिस्टम में लगा सक्शन मोटर इसे खींच लेगा।

इसके बाद सिस्टम में लगी लाइटें जलने लगेंगी। यदि हादसा गंभीर हुआ तो लाइट के साथ हूटर बजेगा और इमरजेंसी ब्रेक लग जाएगा। यात्रियों को बोगी से बाहर निकलने के लिए सूचित करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed