फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Smart meters will be installed again in UP: Power Corporation has given green signal for the installation of pre-paid meters of 4G technology

यूपी में फिर लगेंगे स्मार्ट मीटर : पॉवर कॉर्पोरेशन ने सशर्त 4जी तकनीक के प्री-पेड मीटरों की स्थापना को दी हरी झंडी

Tue, 09 Nov 2021 11:10 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 09 Nov 2021 11:10 PM IST
सार

प्रदेश में बिजली कंपनियों द्वारा करीब तीन वर्ष पहले भारत सरकार के उपक्रम ईईएसएल को 40 लाख स्मार्ट मीटर लगाने का जिम्मा सौंपा गया था। पुरानी 2जी व 3जी तकनीक के स्मार्ट मीटरों में शुरू से ही गड़बड़ियों की शिकायतें मिल रही थीं।

विज्ञापन
Smart meters will be installed again in UP: Power Corporation has given green signal for the installation of pre-paid meters of 4G technology
स्मार्ट मीटर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश में स्मार्ट मीटरों की स्थापना पर लगी रोक एक साल बाद बाद हटा ली गई है। उपभोक्ताओं के यहां अब फिर से प्री-पेड स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। पावर कॉर्पोरेशन प्रबंधन ने एनर्जी एफिसिएंशी सर्विसेज लि. (ईईएसएल) को कुछ शर्तों के साथ स्मार्ट मीटर की स्थापना करने की मंजूरी दी है। खास बात यह है अब उपभोक्ताओं के यहां पुरानी तकनीक के 2जी या 3जी के बजाय नई 4जी तकनीक के स्मार्ट मीटर ही लगाए जाएंगे। उधर, पूर्व में लगाए गए स्मार्ट मीटरों में मिली गड़बड़ियों के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई के बगैर स्मार्ट मीटर परियोजना को फिर से चालू किए जाने पर राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन


प्रदेश में बिजली कंपनियों द्वारा करीब तीन वर्ष पहले भारत सरकार के उपक्रम ईईएसएल को 40 लाख स्मार्ट मीटर लगाने का जिम्मा सौंपा गया था। पुरानी 2जी व 3जी तकनीक के स्मार्ट मीटरों में शुरू से ही गड़बड़ियों की शिकायतें मिल रही थीं। बिना उपभोक्ता परीक्षण (यूजर एक्सेप्टेंस टेस्ट) के लगाए गए मीटरों में भार जंपिंग, तेज चलने समेत अन्य शिकायतें मिल रही थीं। पिछले साल जन्माष्टमी के मौके पर लाखों स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की बत्ती गुल हो जाने के बाद प्रदेश में स्मार्ट मीटरों स्थापना पर 31 अक्तूबर 2021 तक रोक लगा दी गई थी। पावर कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक पंकज कुमार ने ईईएसएल को पत्र भेजकर कुछ शर्तों के साथ फिर से स्मार्ट मीटरों की स्थापना की मंजूरी दी है।
विज्ञापन


ईईएसएल को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि अब सभी स्मार्ट मीटर प्री-पेड मोड में ही स्थापित किए जाएंगे और विद्युत मंत्रालय के फैसले के  अनुसार 4जी तकनीक युक्त मीटर ही लगाए जाएंगे। इसके साथ ही विद्युत मंत्रालय की ओर से तय किए तकनीकी मानकों का पालन करने समेत कई अन्य शर्र्तें भी रखी गई हैं। पावर कॉर्पोरेशन ने ईईएसएल से साफ तौर पर कहा है कि पूर्व में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की सामूहिक रूप से बिजली गुल होने या ऐसी कोई भी अन्य घटना की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए, जिससे उपभोक्ता के हित पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता हो। इसके लिए समुचित व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुराने उपभोक्ताओं के कब बदले जाएंगे मीटर
राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा का कहना है कि एक साल तक रोक के बाद स्मार्ट मीटर में गड़बड़ियों के लिए जिम्मेदार दोषियों पर कार्रवाई किए बगैर दोबारा स्मार्ट मीटर लगाने की अनुमति तो दे दी गई है, लेकिन बड़ा सवाल यह है जिन 12 लाख उपभोक्ताओं के यहां पुरानी तकनीक के मीटर लगे हैं उन्हें 4जी में कब बदला जाएगा? यही नहीं इस मामले में कराई गई जांच में जो भी एजेंसी, मीटर निर्माता कंपनी या अभियंता दोषी पाए गए उनके खिलाफ कार्रवाई भी होनी चाहिए थी। कम से कम मीटर निर्माता कंपनी को तो ब्लैक लिस्ट किया ही जाना चाहिए, जिसकी वजह से लाखों उपभोक्ताओं को त्योहार के दिन बिना बिजली के रहना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed