फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   smart card facility in bus

मेट्रो की तर्ज पर बस में 'स्मार्ट कार्ड' से सफर

Fri, 23 Aug 2013 02:58 PM IST
लखनऊ/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 23 Aug 2013 02:58 PM IST
विज्ञापन
smart card facility in bus

परिवहन निगम ने भी दिल्ली मेट्रो की तर्ज पर हाईटेक व्यवस्था का शुभारंभ कर दिया है। परिवहन निगम इस योजना के तहत सबसे पहले ‘स्मार्ट कार्ड’ व्यवस्था शुरू करने जा रहा है। यात्री इस ‘स्मार्ट कार्ड’ से सस्ता सफर कर सकेंगे।

विज्ञापन


कंप्यूटराइज्ड चिप युक्त ‘स्मार्ट कार्ड’ की पहचान ई-टिकट के रूप में होगी। यात्रियों को सुविधा होगी कि वह ‘स्मार्ट कार्ड’ कहीं से बनवाएं और परिवहन निगम के किसी भी स्टेशन से रिचार्ज कराएं।
विज्ञापन


इंटेलीजेंट ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) ने ‘स्मार्ट कार्ड’ योजना को अंतिम रूप दिया है। परिवहन निगम ने इस काम की जिम्मेदारी मुंबई की आईटी कंपनी ट्राइमेक्स को सौंपी है जिसने ‘स्मार्ट कार्ड’ का साफ्टवेयर तैयार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम के प्रबंध निदेशक पार्थ सारथी सेन शर्मा ने बताया कि ‘स्मार्ट कार्ड’ बनाने के लिए 50 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस तय की गई है। आवेदक ‘स्मार्ट कार्ड’ के रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन या मैनुअल आवेदन कर सकेंगे।

इसे टॉपअप कार्ड से रिचार्ज किया जा सकेगा। ‘स्मार्ट कार्ड’ से साधारण बस का सफर सस्ता पड़ेगा। जो यात्री इस कार्ड से किराया चुकाएंगे उन्हें तय किराए से 20 फीसदी कम रकम देनी होगी।

यानी वे महज 80 फीसदी किराए में ही सफर कर सकेंगे। कंडक्टर द्वारा ‘स्मार्ट कार्ड’ को इलेक्ट्रानिक टिकटिंग मशीन (ईटीएम) से स्वैप कराते ही उसका किराया डेटा सेंटर में दर्ज हो जाएगा।

दरअसल, ‘स्मार्ट कार्ड’ की कंप्यूटराइज्ड चिप में यूजर नेम एवं कार्ड नंबर सहित पूरा विवरण दर्ज होगा। इसके लिए निगम मुख्यालय स्तर पर एक डेटा सेंटर बनाने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।


बस अड्डों पर खुलेंगे काउंटर
परिवहन निगम के ‘स्मार्ट कार्ड’ बनाने और रिचार्ज करने के लिए हर जिले के बस अड्डे पर आईटी कंपनी ट्राइमेक्स के काउंटर खुलेंगे।

इन्हीं काउंटर पर इसे रिचार्ज करने वाले टॉपअप बिकेंगे। लखनऊ के आलमबाग में काउंटर की शुरुआत हो चुकी है जहां से स्मार्ट कार्ड का रजिस्ट्रेशन किया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed