फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   small cottage industry to provide jobs

कम पढ़े-लिखे लोगों को ऐसे नौकरी देंगे मोदी

Tue, 01 Jul 2014 11:37 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 01 Jul 2014 11:37 AM IST
विज्ञापन
small cottage industry to provide jobs

केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री कलराज मिश्र ने कहा कि देश में 500 इंक्यूबेशन सेंटर खोले जाएंगे। इनमें कक्षा 10 या इससे कम पढ़े लिखे नौजवानों को प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।

विज्ञापन


इन केंद्रों में छोटे उद्योग जैसे चिप्स, पापड़ व मसाला बनाने प्रशिक्षण दिया जाएगा। इन्हें यह भी बताया जाएगा कि कम पैसों में भी वे किस प्रकार अपना उद्यम लगा सकते हैं।
विज्ञापन


इसके लिए पैसा कहां से मिलेगा इसकी जानकारी भी इन केंद्रों में दी जाएगी। कलराज मिश्र सोमवार को लखनऊ में पत्रकारों से मुखातिब थे।

देश भर में 3.60 करोड़ इकाईयां

small cottage industry to provide jobs

कलराज‌ मिश्र ने कहा कि उनका मंत्रालय ऐसा है जो भारत के आर्थिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। देश भर में 3.60 करोड़ इकाईयां हैं।

इनमें करीब आठ करोड़ लोग काम करते हैं। देश की जीडीपी में आठ फीसदी योगदान इसी मंत्रालय का है। निर्माण क्षेत्र में 45 प्रतिशत हिस्सा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम का है।

निर्यात क्षेत्र में भी 40 फीसदी योगदान है। उनका विभाग कम पढ़े लिखे-खासकर पिछड़े क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दे रहा है।

पूर्वांचल व बुंदेलखंड पर फोकस

small cottage industry to provide jobs

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लघु उद्योग लगाने के लिए कौशल विकास का प्रशिक्षण भी उनके यहां दिया जाता है। अभी कौशल विकास के देश में 18 केंद्र हैं।

ऐसे 15 केंद्र और शुरू किए जाएंगे। टूल रूम भी 56 हैं। इन्हें बढ़ाकर 100 किया जाना है। इसमें टूल के बारे में युवाओं को प्रशिक्षित किया जाता है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अब उनकी प्राथमिकता होगी कि पूर्वांचल व बुंदेलखंड में ज्यादा से ज्यादा युवाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें उद्यमी बनने के लिए प्रेरित किया जाए।

इन क्षेत्रों में मिलने वाले कच्चे माल के अनुसार ही मंत्रालय युवाओं को उद्यम लगाने की सलाह देगा। मौके पर प्रदेश के प्रमुख सचिव खादी ग्रामोद्योग मुकुल सिंघल भी उपस्थित थे।

विज्ञापन

ऐसे दूर होंगी दिक्कतें

small cottage industry to provide jobs

उद्योग लगाने में आने वाली कठिनाइयों को दूर करने के लिए सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय शीघ्र ही सिंगल विंडो सिस्टम लागू करेगा।

कलराज मिश्र ने कहा कि उद्यम लगाने में कठिनाई चाहे वह बैंक से संबंधित हो या फिर एनओसी से जुड़ी, सभी को दूर इसी माध्यम से करवाया जाएगा।

इसके अलावा लघु उद्योगों की जो भी और परेशानियां हैं उन्हें भी दूर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed