{"_id":"463fafad732753d11d8bd67baafa6c78","slug":"small-cities-get-solid-waste-management-plan","type":"story","status":"publish","title_hn":"सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट स्कीम, अब छोटे शहरों में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट स्कीम, अब छोटे शहरों में
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लख्ानऊ
Updated Sat, 15 Feb 2014 09:15 AM IST
विज्ञापन
अब छोटे शहरों में भी सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट योजना लागू होगी। कैबिनेट ने योजना का क्रियान्वयन पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड में करने का निर्णय किया है।
विज्ञापन
प्रदेश के 60 जिलों की 100 निकायों में यह योजना चलाई जाएगी। इस पर करीब 2410 करोड़ रुपये के खर्च का अनुमान है।
राज्य सरकार ने पहले इस संबंध में केंद्र को प्रस्ताव भेजा था, जिस पर सहमति नहीं बन पाई। इसलिए विश्व बैंक की मदद से इसे क्रियान्वित किए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन
कैबिनेट की बैठक में तय किया गया कि इस प्रस्ताव को केंद्र सरकार के आर्थिक कार्य विभाग को भेजा जाएगा। वहां से ही विश्व बैंक से लोन लेने का प्रस्ताव आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन