फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Slow server disappointed train passengers  in Ayodhya they did not get Tatkal seats for return journey

UP News: सुस्त सर्वर ने रेलयात्रियों को किया मायूस, वापसी को नहीं मिली तत्काल की सीटें; शेयर्ड टैक्सी ही सहारा

Thu, 05 Mar 2026 07:47 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Thu, 05 Mar 2026 07:47 PM IST
सार

सुस्त सर्वर ने रेलयात्रियों को मायूस किया। वापसी को तत्काल की सीटें भी नहीं मिल रहीं। शेयर्ड टैक्सी ही सहारा बन रही है। रेलवे और बस स्टेशनों में दिल्ली, मुंबई लौटने वाले यात्रियों की भीड़ आनी शुरू हो गई है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Slow server disappointed train passengers  in Ayodhya they did not get Tatkal seats for return journey
होली पर चारबाग स्टेशन पर यात्रियों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईआरसीटीसी के सुस्त सर्वर के कारण बृहस्पतिवार को तत्काल कोटे की आस लगाकर बैठे यात्रियों को मायूसी हाथ लगी। तत्काल कोटा खुलने के महज पांच मिनट में ही दिल्ली, मुंबई रूट की ट्रेनों की सीटें फुल हो गईं। वहीं, रेगुलर ट्रेनों में लंबी वेटिंग बनी हुई है। इससे यात्रियों को जनरल बोगियों में सफर के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को तत्काल कोटे में 490 सीटें खाली थीं। इसमें यात्रियों के हाथ सिर्फ 74 सीटें ही लगीं।

विज्ञापन


होली के बाद बृहस्पतिवार से दिल्ली व मुंबई लौटने वालों का सिलसिला शुरू हो गया है। चारबाग रेलवे स्टेशन व लखनऊ जंक्शन सहित राजधानी के सभी रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है, जो शुक्रवार से और बढ़ेगी। रेगुलर ट्रेनों में कन्फर्म सीटों की मारामारी के चलते बृहस्पतिवार सुबह यात्रियों ने तत्काल कोटे में टिकट बुक कराने का प्रयास किया। शुक्रवार को लखनऊ से दिल्ली व मुंबई जाने वाली ट्रेनों में तत्काल कोटे की 490 सीटें रिक्त थीं।

विज्ञापन

आलमबाग निवासी शरद शुक्ल ने गोमतीनगर से मुंबई जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस की थर्ड एसी के लिए तत्काल में सीट बुक करने का प्रयास किया, लेकिन आईआरसीटीसी के सुस्त सर्वर के चलते उन्हें सीट ही नहीं मिल पाई। टिकट डिटेल भरने के बाद एरर आ गया और पेमेंट भी फेल हो गया। वह दोबारा प्रयास करते, उससे पहले ही वेटिंग शुरू हो गई। ऐसे ही इंजीनियर नेहा सिंह ने लखनऊ मेल में सेकंड एसी में टिकट बुक कराने की कोशिश की, लेकिन उन्हें भी सफलता हाथ नहीं लगी। अब वह शुक्रवार को दोबारा तत्काल कोटे के लिए प्रयास करेंगी, ताकि शनिवार को यात्रा कर गंतव्य तक पहुंच सकें।

148 तक पहुंची रेगुलर ट्रेनों में वेटिंग

दिल्ली व मुंबई जाने वाली रेगुलर ट्रेनों में वेटिंग का आंकड़ा बढ़ रहा है। इससे यात्रियों के लिए संकट खड़ा हो गया है। दिल्ली जाने वाली तेजस, वंदेभारत व शताब्दी की चेयरकार में 45 तक वेटिंग चल रही है। एसी एक्सप्रेस की थर्ड एसी में 50, लखनऊ मेल की स्लीपर में 148 व थर्ड एसी में 39 वेटिंग है। कैफियात, पद्मावत, काशी विश्वनाथ आदि ट्रेनों की वेटिंग से भी यात्री परेशान हैं। वहीं मुंबई जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस की स्लीपर में वेटिंग 72, थर्ड एसी में 30, गोरखपुर मुंबई स्पेशल ट्रेन की स्लीपर में 72, थर्ड एसी में 22, गोरखपुर पनवेल की स्लीपर में 89, थर्ड एसी में 53, कुशीनगर एक्सप्रेस की स्लीपर में 85, थर्ड एसी में 35 वेटिंग है।
 

शेयर्ड टैक्सी बन रही सहारा

लखनऊ से दिल्ली व पूर्वांचल जाने वाले यात्रियों के लिए रेगुलर ट्रेनों में सीटों का संकट है। ऐसे में शेयर्ड टैक्सी सहारा बन रही है। शुक्रवार को यात्रा के लिए शेयर्ड टैक्सी की 600 से अधिक बुकिंग हुई। एयरवॉक ट्रैवल एजेंसी के आतिफ ने बताया कि शेयर्ड टैक्सी खासी पसंद की जा रही हैं। इसकी वजह उनका सस्ता होना है। लखनऊ से दिल्ली की टैक्सी 900 से 1500 तक मिल रही है। वहीं, बिहार व पूर्वांचल के लिए टैक्सी 500 से दो हजार रुपये के बीच उपलब्ध है।

बस अड्डों पर लौटने लगे पैसेंजर

बृहस्पतिवार को लखनऊ के चारबाग, आलमबाग, कमता व कैसरबाग बस अड्डों पर भी यात्रियों की भीड़ रही। रोडवेज प्रशासन की ओर से अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है। इससे यात्रियों को असुविधाएं नहीं हो रही हैं। अगले तीन दिनों तक यात्रियों की वापसी की भीड़ बस अड्डों पर होने की उम्मीद अफसर जता रहे हैं।
 
विज्ञापन

7223 रुपये में मिल रहा मुंबई का हवाई टिकट

लखनऊ से दिल्ली व मुंबई लौटने वाले विमानों को भी तरजीह दे रहे हैं। मुंबई जाने वाली इंडिगो की उड़ान का टिकट 7,223 रुपये में मिल रहा है। एअर इंडिया का टिकट 7,531, अकासा एयर का 7,842 रुपये में उपलब्ध है। ऐसे ही दिल्ली जाने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान 3,731 रुपये में, इंडिगो की 4,363 रुपये में मिल रही है।

टिकट चेकिंग से उत्तर रेलवे ने कमाए रिकॉर्ड तोड़ 3.90 करोड़

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल डीआरएम सुनील कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में फरवरी में चलाए गए टिकट चेकिंग अभियान में 57771 पेनेल्टी केस दर्ज किए गए। सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि गत फरवरी में लखनऊ मंडल की ओर से 57,771 पेनल्टी केस दर्ज किए गए। राजस्व अर्जन के क्षेत्र में भी मंडल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। फरवरी में पेनल्टी मद से 3,90,68,549 रुपये की आय हुई है। 
 

यह निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष मंडल ने 10.85% अधिक राजस्व अर्जित किया है। यह सफलता टिकट जांच स्टाफ की सतर्कता, समर्पण एवं सघन अभियान का परिणाम है। डीआरएम ने इस उपलब्धि पर संतोष व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं टिकट जांच कर्मचारियों को बधाई दी। साथ ही निर्देशित किया कि बगैर टिकट एवं अनियमित यात्रा पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विशेष जांच अभियान लगातार चलाए जाते रहें।

वाराणसी-लखनऊ शटल ट्रेन की टाइमिंग बदलेगी

यात्रियों की सुविधा एवं रेल संचालन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन की ओर से वाराणसी लखनऊ शटल सुपरफास्ट एक्सप्रेस के समय में संशोधन किया गया है। यह संशोधन सात अप्रैल से प्रभावी होगा।

सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि गाड़ी संख्या 20401 वाराणसी लखनऊ शटल सुपरफास्ट एक्सप्रेस वाराणसी कैंट स्टेशन से सुबह 5:40 बजे चलकर शिवपुर सुबह 5:55 बजे, पिंडरा रोड स्टेशन पर सुबह 6:10 बजे, जलालगंज पर सुबह 6:25 बजे, जौनपुर सिटी स्टेशन पर सुबह 6:49 बजे, श्रीकृष्णनगर स्टेशन पर सुबह 7:11 बजे, लम्भुआ स्टेशन पर सुबह 7:38 बजे, सुलतानपुर सुबह 7:58 बजे, मुसाफिरखाना स्टेशन पर सुबह 8:25 बजे, निहालगढ़ स्टेशन पर सुबह 8:39 बजे तथा चारबाग स्टेशन पर सुबह 10:10 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed