फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Slip for Corona vaccination will reach to every house hold in Uttar Pradesh.

Coronavirus Vaccine : घर पर पहुंचेगी कोरोना टीकाकरण की पर्ची, टीका लगने के केंद्र और समय की दी जाएगी जानकारी

Sun, 13 Dec 2020 01:50 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 13 Dec 2020 01:50 PM IST
विज्ञापन
Slip for Corona vaccination will reach to every house hold in Uttar Pradesh.
कोरोना वैक्सीन: प्रतीकात्मक तस्वीर

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीका किसको लगेगा, कहां लगेगा और किस समय टीकाकरण केंद्र पहुंचना होगा, इसकी जानकारी घर-घर दी जाएगी। एएनएम, आशा वर्कर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पहले से तय लोगों के घर-घर जाकर वोटर स्लिप की तरह पर्ची पहुंचाएंगी। इसमें टीका लगवाने वाले के नाम सहित पूरी जानकारी होगी।

विज्ञापन


प्रदेश में कोरोना वायरस से बचाव के लिए टीका लगाने की तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। सुरक्षित टीकाकरण के लिए लाभार्थियों की सूची बन रही है। सबसे पहले स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाने के लिए एक हजार टीकाकरण केंद्र बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


फ्रंटलाइन वर्करों के लिए लगभग दो हजार केंद्र और 50 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को टीका लगाने के लिए तीन हजार केंद्र की व्यवस्था की जा रही है। टीकाकरण के लिए डाटा ब्लॉक स्तर पर कंप्यूटर पर दर्ज किया जा रहा है। इसमें लाभार्थी का नाम, उम्र, पता, मोबाइल नंबर दर्ज होगा। इसी आधार पर उन्हें घर-घर जाकर टीकाकरण की जानकारी दी जाएगी। इसके लिए कोरोना काल में हुए सर्वेक्षण के डाटा का इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में 1,72,724 इलाकों के 3,02,87,276 घरों का सर्विलांस किया गया है। इनमें 14,77,02,118 लोग रहते हैं। इन सभी का डाटा अपलोड किया जा रहा है। जैसे ही किसी व्यक्ति को टीका लगाया जाएगा, उसके मोबाइल फोन पर टीका लगने का मैसेज भी आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed