फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Skill Development Department will make 7 lakh workers self employed

सात लाख श्रमिकों को स्वरोजगार योग्य बनाएगा कौशल विकास विभाग

Tue, 09 Jun 2020 05:56 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: अवधेश कुमार Updated Tue, 09 Jun 2020 05:56 AM IST
सार

  • केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय व राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया दावा
  • पीएचडी चैंबर ऑफ  कॉमर्स के वेबिनार में शामिल हुए मंत्री व उद्योगपति

विज्ञापन
Skill Development Department will make 7 lakh workers self employed
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

कौशल विकास विभाग प्रदेश में वापस आए 7 लाख प्रवासी श्रमिकों का डेटा स्किल मैपिंग के बाद कौशल विकास विभाग के पास पहुंच गया है। कौशल विकास विभाग इन्हें प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार के काबिल बनाएगा। यह दावा सोमवार को केंद्रीय कौशल विकास मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय व प्रदेश के कौशल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने पीएचडी चैंबर ऑफ  कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के यूपी चैप्टर की ओर से आयोजित वेबिनार में यह जानकारी दी।
विज्ञापन


पांडेय ने वेबिनार में मौजूद प्रमुख उद्योगपतियों व कारोबारियों से सरकार के साथ सहयोग करने व तालमेल बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार बड़े पैमाने पर प्रवासी श्रमिकों की स्किल मैपिंग कर रही है। कोरोना संकट से निपटने के लिए योगी सरकार कठिन परिश्रम कर रही है। जो भी क्षेत्र अर्थव्यवस्था को सुधारने में योगदान दे सकते हैं, मोदी सरकार उनकी कठिनाइयों को दूर करने और उनके सहयोग को तत्पर है।
विज्ञापन


कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि स्किल का विकास करके गांवों में स्वरोजगार को बढ़ावा दिया जा सकता है। हम ऐसे लोगों को चिह्नित कर रहे हैं। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल से नल के कारण पूरे देश में प्लंबर, मैकेनिक जैसी विधाओं के लिए स्वरोजगार के व्यापक अवसर उपलब्ध होंगे। हम श्रमिकों को प्लंबर मकैनिक व दर्जी जैसी विधाओं का प्रशिक्षण देंगे। सरकार की योजनाओं के माध्यम से ऋण दिलाकर श्रमिकों के साथ ही पटरी दुकानदार, ठेले, रेहड़ी, खोमचे वालों के लिए भी स्वरोजगार के अवसर पैदा करेंगे। कौशल विकास प्रशिक्षण के माध्यम से स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीतियों केक्रियान्वयन में तेजी लाएं

पीएचडी चैंबर के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट व पैरामाउंट केबल समूह के चेयरमैन संजय अग्रवाल ने कहा मोदी व योगी सरकार की नीयत नेक है, लेकिन नीतियों के क्रियान्वयन में तेजी लाए जाने की जरूरत है। चैंबर के यूपी चैप्टर के चेयरमैन मनोज गौड़ ने कहा कंस्ट्रक्शन क्षेत्र को सहारा देकर सरकार बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा कर सकती है। को-चेयरमैन मनीष खेमका ने कहा कि प्रवासी श्रमिकों की स्किल मैपिंग के बाद यदि उद्यमियों व कारोबारियों से तालमेल बढ़ाकर नौकरियों के अवसरों को नहीं तलाशा गया तो प्रदेश सरकार का परिश्रम व्यर्थ हो जाएगा।

प्रवासी भारतीय भी हुए शामिल

वेबिनार में जापान, थाईलैंड व इंग्लैड के प्रवासी भारतीयों समेत भारत के कई प्रमुख उद्यमी शामिल हुए। इनमें डीसीएम श्रीराम समूह के आलोक श्रीराम, खेतान समूह के चेयरमैन ललित खेतान, कौशल विकास मिशन के एमडी कुणाल सिल्कू मुख्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed