फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Skhikshamitra to take on govt soon.

वेतन न मिलने से नाराज शिक्षामित्रों ने दी धमकी

Sat, 17 Oct 2015 02:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 17 Oct 2015 02:28 AM IST
विज्ञापन
Skhikshamitra to take on govt soon.

समायोजित किए गए शिक्षामित्रों को वेतन नहीं मिल पा रहा है जिससे उन्हें आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी को लेकर शुक्रवार को शिक्षामित्र संघर्ष मोर्चा के बैनर तले शिक्षामित्रों ने अपनी मांगों का ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपते हुए अवशेष वेतन दिलाए जाने की मांग की। ऐसा न करने की स्थिति में 19 अक्तूबर को जिला मुख्यालय पर धरना देने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


शिक्षामित्र संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय शर्मा और उपाध्यक्ष राजवीर सिंह ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपे गए ज्ञापन में लिखा है कि शिक्षामित्र से सहायक अध्यापक के पद पर समायोजित किए गए शिक्षामित्रों को वेतन, अवशेष वेतन तथा एरियर आदि कुछ भी नहीं मिल रहा है जिससे परिवार का भरण पोषण करना और दो वक्त की रोटी जुटा पाना काफी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


न्यायालय के आदेश के पूर्व का वेतन और एरियर आदि का भुगतान नहीं हो पा रहा है। इसके अलावा शिक्षामित्रों को कई महीने से मानदेय का भी भुगतान नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि शिक्षामित्रों की समस्याओं को दूर नहीं किया जाता है तो वह 19 अक्तूबर से मुख्यालय पर धरना देने को मजबूर होंगे। इस मौके पर अखिलेश वर्मा, आनंद कुमार वर्मा, संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।

20 को धरना देंगे शिक्षामित्र

Skhikshamitra to take on govt soon.

वहीं सीतापुर जिले में मानदेय व अन्य समस्याओं को लेकर शिक्षामित्र 20 अक्तूबर को बीएसए कार्यालय का घेराव करेंगे। शिक्षामित्र संयुक्त संघर्ष मोर्चा के प्रमोद शुक्ल, धर्मेंद्र पांडेय व बीके सिंह ने बताया सात माह से शिक्षामित्रों को मानदेय नहीं मिला है। जबकि बीएसए से कई बार लिखित व मौखिक रूप से शिकायत की जा चुकी है। फिर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

इसी प्रकार जब शिक्षामित्रों का समायोजन होना था। तब विभाग के पास पद नहीं थे। जबकि बीटीसी 2014 के पद कहां से आ गए है। इन मुद्दों का बीएसए को जवाब देना होगा। इसके लिए 20 अक्तूबर को जिले भर के शिक्षामित्र बीएसए कार्यालय के सामने इकट्ठा होकर धरना प्रदर्शन करेंगे। अगर जल्द मानदेय नहीं मिला तो कार्य बहिष्कार किया जाएगा।

शिक्षामित्रों ने आंदोलन की बनाई रणनीति
जबकि रायबरेली जिले में शिक्षामित्रों ने शुक्रवार को विकास भवन में बैठक करके आंदोलन शुरू करने को लेकर विचार-विमर्श किया। चेतावनी दी कि 20 अक्तूबर तक उनके हित में सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन किया जाएगा।

सभी ने एक स्वर से कहा कि उनका भविष्य अधर में है। सब्र का बांध धीरे-धीरे टूट रहा है। बैठक में अजय सिंह, पुष्पेंद्र त्रिवेदी, राजपाल सिंह, महेंद्र सिंह, धर्मपाल सिंह व आकाश आदि शिक्षामित्र मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed