फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sixteen lakh state employees to be on strike in UP.

यूपी में 16 लाख राज्य कर्मचारी कल से जाएंगे हड़ताल पर

Tue, 09 Aug 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 09 Aug 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
 sixteen lakh state employees to be on strike in UP.
- फोटो : demo

यूपी के राज्य कर्मचारी 10 से 12 अगस्त तक यानी तीन दिन हड़ताल पर रहेंगे। वे केंद्र के समान भत्ते और कैशलेस इलाज की सुविधा समेत कई मांगें पूरी न होने से खफा हैं।

विज्ञापन


हड़ताल में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और मनरेगा कर्मियों समेत करीब 16 लाख कर्मचारियों के शामिल होने का दावा किया गया है। उधर, माध्यमिक शिक्षक संघ (चेतनारायण चंदेल गुट) ने भी हड़ताल में शामिल होने का एलान कर दिया है।
विज्ञापन


राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष हरिकिशोर तिवारी ने बताया कि वर्ष 2013 में कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में 11 दिनों की हड़ताल की थी।

उस वक्त सरकार ने हाईकोर्ट में शपथपत्र देकर उनकी मांगों को पूरा करने की बात कही थी, लेकिन बाद में अपने उस वादे को ही भूल गई। यही नहीं, तत्कालीन मुख्य सचिव आलोक रंजन और मौजूदा मुख्य सचिव दीपक सिंघल ने मांगों से संबंधित प्रस्ताव कैबिनेट में लाने का वादा किया, मगर यह भी कोरे आश्वासन साबित हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन की हड़ताल में शिक्षक भी होंगे शामिल

 sixteen lakh state employees to be on strike in UP.
demo pic

माध्यमिक शिक्षक संघ के नेता चेतनारायण सिंह ने कहा कि जिन समस्याओं से प्रदेश के राज्य कर्मचारी जूझ रहे हैं, वैसी ही समस्याएं शिक्षकों की भी हैं।

इसलिए राज्य कर्मचारियों की तीन दिनी हड़ताल में शिक्षक भी शामिल होंगे। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के नेताओं ने बताया कि 9 अगस्त को सभी जिला मुख्यालयों पर बाइक रैली निकालकर प्रदर्शन किया जाएगा।

कर्मचारियों की मुख्य मांगें जिन पर सहमति बनी, पर आदेश जारी नहीं हुआ :
- इलाज की कैशलेस सुविधा मिले।
- केंद्रीय कर्मचारियों के समान मकान किराया भत्ता दिया जाए।
- पूर्व में की गई अंशदायी, सामयिक, वर्कचार्ज, दैनिक वेतन, अतिथि वक्ताओं की सेवा अवधि को जोड़कर पेंशन का लाभ दिया जाए।
- संवर्ग के मूल वेतन का अगला ग्रेड वेतन प्रत्येक संवर्ग के मामले में नजरअंदाज किया जाए।

इन मांगों पर भी बन चुकी है सहमति

 sixteen lakh state employees to be on strike in UP.
कर्मचारी संयुक्त परिषद अध्यक्ष हरि किशोर तिवारी - फोटो : amar ujala

- चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पदों को पुनर्जीवित किया जाए।
- पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल हो। सेवानिवृत्ति पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए। जमा धन हानि-लाभ के साथ घोषित किया जाए।

- राज्य कर्मचारियों को 8, 16 और 20 वर्षों की कुल सेवा के आधार पर तीन पदोन्नति पद का ग्रेड वेतन मिले।
- फील्ड कर्मचारियों को मोटर साइकिल भत्ता मिले।

अन्य मांगें :
- केंद्रीय कर्मचारियों के समान ही सभी भत्ते मिलें।
- निगमों के घाटे में होने पर कर्मचारियों का वेतन न काटा जाए।
- ठेकेदारी प्रथा खत्म की जाए।

- आंगनबाड़ी वर्कर, रसोइयों, ग्राम रोजगार सेवकों, मनरेगा कर्मी, एनएचएम कर्मियों, कंप्यूटर ऑपरेटर, पीआरडी कर्मियों को राज्यकर्मी घोषित किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed