फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Six thousand ineligible families are consuming ration meant for the poor, now it will stop

Lucknow News: छह हजार अपात्र परिवार डकार रहे गरीबों का राशन, अब रुकेगा

Wed, 17 Sep 2025 02:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Six thousand ineligible families are consuming ration meant for the poor, now it will stop
लखनऊ। ये तीन तो महज उदाहरण है। ऐसे जिले में करीब छह हजार राशनकार्ड धारक परिवार हैं, जिनके परिवार के सदस्यों में कोई नौकरीपेशा है या व्यवसायी। पारिवारिक आय भी तीन लाख रुपये से अधिक है या फिर चार पहिया वाहन के स्वामी हैं, लेकिन वह भी गरीबों के लिए आया मुफ्त राशन लेते आ रहे थे। बैंक अकाउंट से आधार लिंक होने पर पकड़ में आने के बाद अब जल्द ही ऐसे लोगों का नाम राशनकार्ड धारकों की सूची से काटा जाएगा।
विज्ञापन

केस-01 :
शहर के मोहल्ला पंतनगर निवासी राशनकार्ड धारक सुधा वर्मा काफी समय से सरकार से प्रतिमाह मिलने वाला मुफ्त खाद्यान्न प्राप्त करती आ रही हैं, लेकिन पूर्ति विभाग की ओर से कोटेदार को उपलब्ध कराई गई सूची में उनके परिवार की आय तीन लाख रुपये से अधिक बताई गई है। बताया जाता है कि उनका पुत्र नौकरीपेशा है।
विज्ञापन


केस-02
खुर्रमनगर निवासी अजरा खातून भी काफी समय से पात्र गृहस्थी राशनकार्ड धारक हैं। हर माह वह मुफ्त राशन भी प्राप्त करती हैं। बताया जाता है कि उनके पति हाल ही में रिटायर्ड हुए हैं। पुत्र भी व्यवसाय करता है। पूर्ति विभाग से प्राप्त सूची में इनकी आय तीन लाख रुपये से अधिक है। कोटेदार के कहने के बाद भी उन्होंने इस आशय का शपथपत्र नहीं दिया है कि वह अपात्र नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस:03
ग्राम शिवरी निवासी शांति देवी पत्नी राकेश पात्र गृहस्थी राशनकार्ड धारक हैं। बताया जाता है कि इनका पुत्र अरविंद सेना में है। वह भी मुफ्त राशन प्राप्त कर रही हैं। इस बार सूची में उनका नाम अपात्र की श्रेणी में आया है।


इनका नाम भी अधिक आय में शामिल
नगर पंचायत इटौंजा की रामदेवी, सरिता, पूजा गुप्ता, अमिता, मुन्नी देवी, ग्राम पंचायत सरायदामू निवासी सरिता सिंह तोमर, निशा कुशवाहा, जानकी देवी आदि।

Iकरीब छह हजार ऐसे राशनकार्ड धारक चिह्नित किए गए हैं, जिनकी आय दो लाख रुपये से अधिक है। इसमें कुछ व्यवसायी तो कुछ के परिजन नौकरीपेशा वाले हैं। इस बार किसी का राशन नहीं रोका गया है, लेकिन सबसे शपथ पत्र मांगा जा रहा है। विभागीय टीम भी जांच कर रही है। अपात्र लोगों का जल्द ही राशनकार्ड निरस्त किया जाएगा। उनके स्थान पर नए पात्र लोगों को राशनकार्ड जारी किए जाएंगे।I
I-
विजय प्रताप सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी लखनऊI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed