फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Six planets will be seen together in the sky, stars will parade

Lucknow News: आसमान में एक साथ दिखेंगे छह ग्रह, सितारे करेंगे परेड

Thu, 23 Jan 2025 01:58 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Six planets will be seen together in the sky, stars will parade
25 जनवरी को छह ग्रह एक साथ आएंगे।
लखनऊ। अंतरिक्ष विज्ञान में रुचि रखने वालों के लिए 25 जनवरी का दिन खास होने वाला है। इस दिन सूर्यास्त के बाद आसमान में एक साथ एक दिशा में छह ग्रहों की उपस्थिति रहेगी। लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं को टेलीस्कोप से यह घटना दिखाई जाएगी। इसका वैज्ञानिक कारण भी बताया जाएगा। वहीं, आम लोग अपने मोबाइल फोन पर एप के माध्यम से यह नजारा देख पाएंगे।
विज्ञापन

लविवि में गणित एवं खगोल विज्ञान विभाग की शिक्षक डॉ. अलका मिश्रा ने बताया कि यह खगोलीय घटना है। इससे पहले वर्ष 2022 में ग्रहों और सितारों को आसमान में परेड करते देखा गया था। खगोल विज्ञान में ऐसा कम ही होता है, कई बार तो पांच से 10 वर्षों के बाद ऐसी घटना होती है। 25 जनवरी की रात लार्ज प्लेनेटरी एलाइनमेंट यानी बड़ी ग्रह पंक्ति बनेगी। इसमें छह ग्रह एक दिशा में एक साथ देखे जा सकेंगे। सूर्यास्त के बाद आसमान में मंगल, बृहस्पति, शुक्र, शनि, यूरेनस और नेपच्यून एक साथ दिखेंगे। इसमें शुक्र, बृहस्पति, शनि और मंगल को खुली आंखों से देखा जा सकेगा, जबकि यूरेनस और नेपच्यून को टेलीस्कोप से देख सकेंगे।
विज्ञापन

अमावस की रात दिखेगा तारों का समूह
खगोल विज्ञानी डॉ. अलका मिश्रा ने बताया कि 29 जनवरी को अमावस्या है। इस रात तारों के समूह साफ नजर आएंगे, जिससे आकाश में अद्भुत आकृति उभरेगी। रात में आकाशगंगा के छह सबसे ज्यादा चमकदार तारे ''''''''विंटर हेक्सागन'''''''' बनाएंगे। डॉ. अलका के मुताबिक, ‘विंटर हेक्सागन’ नाम अमूमन ध्रुवों या ठंडे पहाड़ों से साफ आसमान के दौरान दिखने के कारण पड़ा है। इस बार अगर आसमान साफ रहा तो इसे मैदानी क्षेत्रों से भी साफ देखा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल ऐप्स के जरिए देख सकेंगे परेड
डॉ. अलका ने बताया कि प्लेनेट परेड का मजा नग्न आंखों से देखने में है। मोबाइल फोन पर गूगल स्काई मैप और स्टेलेरियम ऐप पर भी इस खगोलीय घटना का आनंद लिया जा सकता है। उनके मुताबिक, शहर में प्रदूषण और धुंध के कारण कई ग्रह सही तरह से दिखाई नहीं देंगे। इसलिए मोबाइल पर यह आसानी से देखे जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed