{"_id":"5ed1fbd13120d16be2065be8","slug":"six-new-courses-starts-in-bbau","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीबीएयू: योग में एमएससी समेत छह नए काेर्स शुरू, कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीबीएयू: योग में एमएससी समेत छह नए काेर्स शुरू, कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
Sat, 30 May 2020 11:53 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 30 May 2020 11:53 AM IST
विज्ञापन
बीबीएयू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में लंबी कवायद के बाद नए सत्र 2020-21 के प्रवेश आवेदन शुरू हो गए हैं। इस सत्र में एमएससी इन योग समेत मुख्य कैंपस में छह व अमेठी सेटेलाइट कैंपस में भी आधा दर्जन नए कोर्स शुरू होंगे। ऑनलाइन प्रवेश आवेदन 10 जुलाई तक वेबसाइट bhai.ac.in के जरिये किए जा सकेंगे।
एमए इन संस्कृत भी नया कोर्स है जिसमें 40 सीट रखी गई हैं। इसके साथ ही विवि में अब स्नातक स्तर पर भी साइंस की पढ़ाई होगी। इस क्रम में विवि बीएससी इन जियोलॉजी कोर्स शुरू करने जा रहा है। वहीं एमएससी इन जियोलॉजी कोर्स भी होगा। अभी तक ये एक इंटीग्रेटेड कोर्स के रूप में चलता था।
इसके साथ ही एमएससी इन फूड एंड न्यूट्रिशन कोर्स भी शुरू किया जा रहा है। इनके साथ ही अन्य लगभग 70 कोर्सों के लिए प्रवेश आवेदन शुरू हुए हैं। वहीं अमेठी कैंपस में पहले की अपेक्षा कोर्सों की संख्या कम हुई है, जबकि विवि यहां भी पहली बार स्नातक स्तर पर आधा दर्जन नए कोर्स शुरू करने जा रहा है, जिसमें बीए इन हिस्ट्री, सोशियोलॉजी, पब्लिक ऐड, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र शामिल हैं। आवेदन के साथ ही विद्यार्थियों को एक शपथ पत्र भी देना होगा। विवि ने अपने एडमीशन ब्रोशर में छात्र नियमावली की भी पूरी जानकारी दी है।

योग व म्यूजिक के लिए 50-50 सीटें
विवि ने पिछले दिनों ही योग और म्यूजिक दो नए विभाग शुरू करने की तैयारी की थी। यूजीसी से शिक्षकों के पद भी स्वीकृति हो गए हैं। एमएससी इन योगा में 50 सीट होंगी। इसी क्रम में वह छह माह का सर्टिफिकेट कोर्स इन योगा शुरू करेगा, जिसके लिए 50 सीटें हैं। इसके लिए योग्यता इंटर पास होगी। इसी तरह छह महीने का ही सर्टिफिकेट कोर्स इन म्यूजिक भी शुरू होगा। इसमें भी 50 सीट होंगी। योग्यता इंटर पास होगी।
पीएचडी की 96 सीटों के लिए आवेदन शुरू
विवि हर छह माह बाद पीएचडी प्रवेश परीक्षा कराने शुरू किया है। फरवरी में पीएचडी प्रवेश परीक्षा हुई थी। लॉकडाउन के चलते इसमें प्रवेश भी नहीं हो पाए हैं, जबकि तीन महीने में ही पीएचडी की 96 सीटों के लिए फिर से प्रवेश आवेदन शुरू हो गए हैं। इसके साथ ही एमफिल की 88 सीटों के लिए भी प्रवेश आवेदन हो रहे हैं।
एमएड में शिक्षकों के पद स्वीकृत, पर आवेदन नहीं: विवि को योगा, संस्कृत, म्यूजिक के साथ ही एमएड कोर्स के लिए भी शिक्षकों के पद स्वीकृत हुए थे, लेकिन कुछ कारणोें से इस पर भर्ती नहीं हो सकी। इसकी वजह से इस कोर्स के आवेदन भी नहीं शुरू हो सके हैं।

बीबीएयू में कविता और निबंध प्रतियोगिता
बीबीएयू की जेंडर चैंपियन कमेटी एवं महिलाओं की आधारभूत सुविधाओं की समिति ने ऑनलाइन स्वरचित कविता लेखन प्रतियोगिता के लिए रचनाएं आमंत्रित की हैं। प्रतियोगिता का शीर्षक ‘कोरोना योद्धाओं के रूप में महिलाओं की भूमिका’ है। प्रवक्ता डॉ. रचना गंगवार ने बताया कि रचनाएं 15 जून तक स्वीकार की जाएंगी।
इसके साथ ही समिति संयुक्त रूप से एक ऑनलाइन निबंध लेखन प्रतियोगिता भी करा रही है। प्रतियोगिता में ‘ऑनलाइन शिक्षा में छात्राओं की भागीदारी’ विषय पर अधिकतम एक हजार शब्दों में निबंध लिखना होगा। विद्यार्थी 10 जून तक हिंदी या अंग्रेजी में निबंध भेज सकते हैं। दोनों प्रतियोगिताओं में विवि के सभी यूजी, पीजी और पीएचडी के विद्यार्थी शामिल हो सकते हैं। दोनों प्रतियोगिता के प्रथम तीन विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
यहां भेजें : कविता व निबंध bbau.genderchampion@gmail.com पर भेजें।