फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Six more FIRs filed against Ansal for cheating

Lucknow News: अंसल के खिलाफ ठगी की छह और एफआईआर

Sat, 31 May 2025 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 31 May 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Six more FIRs filed against Ansal for cheating
अंसल के खिलाफ ठगी की छह और एफआईआर
लखनऊ। अंसल कंपनी के खिलाफ सुशांत गोल्फ सिटी थाने में छह और केस दर्ज किए गए हैं। फ्लैट, दुकान व प्लाॅट दिलाने के नाम पर 1.27 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


बाजारखाला के टिकैतराय स्थित सचिवालय कॉलोनी निवासी रजनीश कुमार गौड़ सचिवालय में अनुभाग अधिकारी हैं। उन्होंने वर्ष 2008 में 10 लाख रुपये देकर प्लाॅट बुक कराया था। इंदिरानगर सेक्टर- 11 निवासी राम भरोसे सिंह ने नवंबर 2011 में मुडलिंक रियल्टर्स प्रालि. के जरिये 71.37 लाख रुपये देकर दुकान व प्लाॅट बुक किया था।
विज्ञापन

सुशांत गोल्फ सिटी स्थित सेलिब्रिटी ग्रीन निवासी प्रतिभा द्विवेदी ने वर्ष 2007 में 18.18 लाख रुपये देकर प्लॉट लिया था। रजिस्ट्री के बाद पता चला कि योजना एलडीए से पास नहीं है। राजाजीपुरम आवास विकास कॉलोनी निवासी संदीप रंजन ने 2010 में दुकान और फ्लैट बुक कर 11.72 लाख रुपये जमा किए थे। विनीत खंड निवासी विवेक कुमार ने प्लॉट बुक कर 9.16 लाख रुपये और हरदोई निवासी राकेश चंद्र पाठक की बहू गुड़गांव निवासी गरिमा ने वर्ष 2021 में 6.90 लाख रुपये जमा कर प्लॉट बुक किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed