फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   six months training for 72,825 teachers.

72,825 शिक्षकों को मिलेगा छह माह का प्रशिक्षण

Thu, 04 Sep 2014 10:32 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 04 Sep 2014 10:32 AM IST
विज्ञापन
six months training for 72,825 teachers.

प्राइमरी स्कूलों में भर्ती होने वाले 72,825 प्रशिक्षु शिक्षकों को छह माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें तीन माह का सैद्धांतिक और तीन माह का क्रियात्मक प्रशिक्षण होगा।

विज्ञापन


सैद्धांतिक प्रशिक्षण डायट, सीटीई तथा आईएएसआई में तथा क्रियात्मक प्रशिक्षण स्कूलों में दिया जाएगा।

सैद्धांतिक प्रशिक्षण पर आने वाले खर्च का आकलन राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद व बेसिक शिक्षा के निदेशक करेंगे। इसके आधार पर प्रशिक्षण केंद्रों को धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन

हो रही दूसरी काउंसलिंग की तैयारी

six months training for 72,825 teachers.

वहीं, राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने प्राइमरी स्कूलों में 72,825 प्रशिक्षु शिक्षक की भर्ती के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग की तैयारी शुरू कर दी है।

इसके लिए डायटों से पहले चरण की काउंसलिंग में शामिल होने वालों और रिक्त पदों का ब्यौरा मांगा है। उधर, स्नातक में 45 फीसदी अंक वालों और दूरस्थ शिक्षा से बीएड करने वालों को शामिल करने पर अभी तक कोई निर्णय नहीं हो सका है।

इस संबंध में सोमवार को काफी संख्या में अभ्यर्थियों ने एससीईआरटी निदेशक सर्वेंद्र विक्रम सिंह को ज्ञापन दिया।

रविवार को हुई थी पहले चरण की काउंसलिंग

six months training for 72,825 teachers.

प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती के लिए पहले चरण की काउंसलिंग रविवार को समाप्त हो चुकी है। पहले चरण की काउंसलिंग में डायट प्राचार्यों की मनमानी से अभ्यर्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

काउंसलिंग में विभाग की लापरवाही का भी खुलासा हुआ। तमाम जिलों में कम लोग पहुंचे, तो कुछ जगहों पर अभ्यर्थियों का जमावड़ा लग गया।

सोमवार को एससीईआरटी के खुलते ही वहां अभ्यर्थियों का जमावड़ा होने लगा। देखते ही देखते वहां काफी संख्या में अभ्यर्थी जुट गए। अभ्यर्थियों ने एससीईआरटी के निदेशक से मिलकर पहले चरण की काउंसलिंग में आने वाली समस्याओं से अवगत कराया।

विज्ञापन

मेरिट को लेकर थीं शिकायतें

six months training for 72,825 teachers.

अधिकतर अभ्यर्थियों की शिकायत थी कि शासनादेश में स्पष्ट निर्देश के बाद भी स्नातक से 45 फीसदी अंक पाने वालों को काउंसलिंग में शामिल नहीं किया गया।

इसके अलावा दूरस्थ शिक्षा से बीएड करने वालों को भी इसी तरह बाहर कर दिया गया। अभ्यर्थियों ने मांग की है कि दूसरे चरण की काउंसलिंग में इस संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी किया जाए ताकि उन्हें परेशानियों का सामना न करना पड़े।

एससीईआरटी के निदेशक ने कहा है कि अभ्यर्थियों की शिकायतें सुनी गई हैं और सचिव बेसिक शिक्षा को इसकी जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed