फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Six masked men were seen conducting recce of houses

Lucknow News: घरों की रेकी करते दिखे छह नकाबपोश

Fri, 13 Feb 2026 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 13 Feb 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Six masked men were seen conducting recce of houses
लखनऊ। इंदिरानगर की विवेकानंद कॉलोनी में बुधवार देर रात छह नकाबपोश बदमाश चोरी के इरादे से घूम-घूम कर घरों की रेकी करते देखे गए। कुत्तों के भौंकने पर बदमाशों ने उन पर ईंटें फेंकी। यह पूरी घटना कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने इंदिरानगर पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

कॉलोनी के लोगों के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज रात 2:45 बजे का है। इसमें मफलर से चेहरा ढके हुए छह बदमाश घरों की रेकी करते और झांकते हुए नजर आ रहे हैं। एक बदमाश के हाथ में बैग भी था, जिसमें हथियार या ताला तोड़ने के औजार होने की आशंका है। गनीमत रही कि बदमाश किसी भी घर में चोरी नहीं कर सके। इस घटना से डरे कॉलोनी वासियों ने गश्त बढ़ाने की मांग की है। एसीपी गाजीपुर ए. विक्रम सिंह ने बताया कि फुटेज मिली है। पुलिस की एक टीम नकाबपोश युवकों का पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed