{"_id":"d0a321a71e107e633e5693d75bb2a92b","slug":"six-lakh-students-will-not-participate-in-up-board-exam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा: कम हो गए छह लाख परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा: कम हो गए छह लाख परीक्षार्थी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 23 Sep 2014 09:17 AM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में 2015 में छह लाख परीक्षार्थी कम हो गए।
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा से पूर्व यूपी बोर्ड की ओर से नौवीं एवं ग्यारहवीं के छात्रों का 2013 में अग्रिम पंजीकरण कराया गया था।
2013 में अग्रिम पंजीकरण में शामिल छात्र-छात्राओं को 2015 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होना था।
2015 की बोर्ड परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 20 सितंबर को पूरी होने के बाद इस बार पिछले वर्ष पंजीकृत 6993462 परीक्षार्थियों की तुलना में संख्या कम होकर 6394185 हो गई।
जो पिछले वर्ष पंजीकृत परीक्षार्थियों से 599277 कम हो गई।
बोर्ड के अपर सचिव प्रशासन कामता राम पाल के अनुसार इस बार हाईस्कूल में नौवीं में पंजीकृत 3861434 परीक्षार्थियों की संख्या कम होकर 3498455 हो गई।
जबकि इंटरमीडिएट में ग्यारहवीं में पंजीकृत 3132028 परीक्षार्थियों की संख्या कम होकर 2895730 हो गई। इसमें हाईस्कूल में 362979 और इंटरमीडिएट में 236298 परीक्षार्थी कम हुए हैं।
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षार्थियों की संख्या में आई कमी का पता लगाने के लिए उन स्कूलों को चिह्नित करेगा जहां परीक्षार्थियों की संख्या में ज्यादा कमी आई है।
बोर्ड की ओर से हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए पहली बार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया किए जाने के बाद परीक्षार्थियों की संख्या में कमी आई है।
विज्ञापन
बोर्ड की ओर से बोर्ड परीक्षा से एक वर्ष पहले नौवीं और ग्यारहवीं में पंजीकरण के दौरान बड़ी संख्या में केन्द्र व्यवस्थापकों ने बोगस छात्र-छात्राओं का पंजीकरण करवा दिया था।
अब कड़ाई बरते जाने से परीक्षार्थी कम हुए हैं।