{"_id":"6027d90c8ebc3ee97e292d8e","slug":"six-flight-canceled-due-to-fog-lucknow-news-lko564617343","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे ने मुश्किल किया हवाई सफर, छह उड़ानें करनी पड़ीं निरस्त, कई घंटों लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे ने मुश्किल किया हवाई सफर, छह उड़ानें करनी पड़ीं निरस्त, कई घंटों लेट
कोहरे और धुंध के चलते शनिवार को गोएयर की छह फ्लाइटें निरस्त रहीं।
Link Copied
लखनऊ। कोहरे, धुंध से शनिवार को गोएयर की छह फ्लाइटें निरस्त रहीं। वहीं, मुंबई से आने वाला विमान तीन घंटे देरी से पहुंचा और बंगलुरु की फ्लाइट दो घंटे देरी से उड़ान भर सकी। तीन दिनों से कोहरे के कारण विमानों का संचालन गड़बड़ाया है। शनिवार को दिल्ली की गोएयर की फ्लाइट जी8-193, दिल्ली से आने वाली फ्लाइट जी8-188 कैंसिल रही। वहीं, गोएयर की फ्लाइट जी8-108 रविवार को रद्द रहेगी। ऐसे ही मुंबई जाने वाली गोएयर की जी8-419, जी8-307 और वहां से आने वाली गोएयर की जी8-397 भी कैंसिल रही। यह उड़ान रविवार को भी निरस्त रहेगी। वहीं, शनिवार को मुंबई से आने वाली गोएयर की फ्लाइट जी8-306 दो घंटे पचास मिनट लेट रही। ऐसे ही बंगलुरु जाने वाला गोएयर का विमान जी8-806 दो घंटे देरी से उड़ान भर सका। बंगलुरु से आने वाली फ्लाइट जी8-805 निरस्त रही और रविवार को भी कैंसिल रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।