फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Six flight cancel due to heavy rain and wind

बारिश में हवाई सेवाओं का संचालन बिगड़ा, छह फ्लाइटें निरस्त, कई डायवर्ट

Fri, 17 Sep 2021 01:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
Six flight cancel due to heavy rain and wind
तेज बारिश और हवा के चलते कई उड़ानें निरस्त होने से यात्रियों को हुई परेशानी। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
राजधानी में बुधवार रात से हो रही तेज बारिश का असर हवाई सेवाओं पर भी पड़ा है। बारिश के चलते अमौसी एयरपोर्ट पर दृश्यता घटने से विमानों की लैंडिंग मुश्किल हो गई।
विज्ञापन

लखनऊ आने वाली उड़ानें हवा में चक्कर काटती रहीं, जब लैंडिंग के हालात नहीं बने तो डायवर्ट कर दिया गया। वहीं, शारजाह की तीन उड़ानों के अलावा दिल्ली व मुंबई की भी तीन फ्लाइटें निरस्त रहीं तथा कई देरी की शिकार हुईं।
विज्ञापन

लखनऊ से दिल्ली आने वाली गोएयर की फ्लाइट (जी8-175) निरस्त कर दी गई। इंडिगो की फ्लाइट (6ई-2125) करीब एक घंटे की देरी से उड़ान भर सकी।
वहीं दिल्ली से लखनऊ आने वाली गोएयर की फ्लाइट (जी8-268) निरस्त रही। इंडिगो की 6ई-2118 दिल्ली एयरपोर्ट से 54 मिनट की देरी से उड़ान भर सकी।
ऐसे ही लखनऊ से मुंबई की गोएयर की फ्लाइट (जी8-2620) निरस्त रही। एयर इंडिया की एआई-626 बृहस्पतिवार को निरस्त कर दी गई और मुंबई से लखनऊ की एयर इंडिया की एआई-625 एक घंटे 20 मिनट की देरी से उड़ान भर सकी, पर लखनऊ में मौसम खराब होने से दिल्ली डायवर्ट कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दुबई एयरलाइंस की उड़ान (एफजेड-433) सुबह 06:55 बजे आती है। सुबह 07:51 बजे यहां पहुंची, लेकिन बारिश के चलते लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली।
इसी तरह अहमदाबाद से आने वाली गो एयर की उड़ान (जी-8/531) और मुंबई से आने वाली एयर इंडिया की उड़ान (एआई-625) को तेज बारिश के चलते दिल्ली के लिए डायवर्ट कर दिया गया।
अडानी एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि खराब मौसम और कम दृश्यता की वजह से तीन उड़ानें डायवर्ट हुईं। शारजाह से आने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। हालांकि, कुछ मामूली बदलावों के साथ अन्य एयरलाइंस सुचारु रूप से चल रही हैं।

पंप से निकाल रहे पानी
एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से यात्रियों से अपील की गई है कि घर से निकलने से पहले शेड्यूल जांच लें। इसके अलावा, यात्रियों को आगमन से सामुदायिक केंद्र और सामुदायिक केंद्र से प्रस्थान तक पहुंचाने के लिए विशेष वाहनों की व्यवस्था की गई है। अप्रोच रोड से पानी निकालने के लिए पंप लगाए गए हैं। इससे राहत मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed