फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   six dead in an accident near UP-nepal border

यूपी-नेपाल की सीमा पर भीषण हादसा, मिनी बस और ट्रक की भिड़ंत में छह की मौत, 17 घायल

Sat, 06 Oct 2018 02:53 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 06 Oct 2018 02:53 PM IST
विज्ञापन
six dead in an accident near UP-nepal border
हादसे की दर्दनाक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
यूपी की सीमा से सटे नेपाल के बांके जिले में शनिवार सुबह एक भीषण हादसे में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 17 लोग घायल हुए हैं। घायलों का इलाज नेपालगंज के मेडिकल कॉलेज कोहलपुर में चल रहा है। अब तक सिर्फ दो शवों की पहचान हो सकी है।
विज्ञापन


यूपी के बहराइच की सीमा से नेपाल का बांके जिला सटा हुआ है। जिले के नेपालगंज शहर क्षेत्र में स्थित राप्ती सुनारी ग्राम विकास समिति के पास शनिवार सुबह 10 बजे के करीब एक ट्रक और 23 यात्रियों से भरी मिनी बस में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी तेज थी कि बस के परखच्चे उड़ गए और बस पलट गई। चारों ओर चीख पुकार मच गई। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से यात्रियों को बाहर निकाला। इनमें से छह लोगों की मौत हो चुकी थी जबकि 17 लोग घायल हुए हैं। एसपी बांके अरुण पौडेल ने बताया कि मृतकों में तुलसीपुर नगर पालिका 8 की रहने वाली बसंती चौधरी व तुलसी रावत के शव की पहचान हो सकी है। बाकी शवों की शिनाख्त कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि मिनी बस दांग जिले के शमशेर गंज से नेपालगंज आ रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed