{"_id":"5bb87eb1867a5567f1576b44","slug":"six-dead-in-an-accident-near-up-nepal-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी-नेपाल की सीमा पर भीषण हादसा, मिनी बस और ट्रक की भिड़ंत में छह की मौत, 17 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी-नेपाल की सीमा पर भीषण हादसा, मिनी बस और ट्रक की भिड़ंत में छह की मौत, 17 घायल
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 06 Oct 2018 02:53 PM IST
विज्ञापन
हादसे की दर्दनाक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी की सीमा से सटे नेपाल के बांके जिले में शनिवार सुबह एक भीषण हादसे में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 17 लोग घायल हुए हैं। घायलों का इलाज नेपालगंज के मेडिकल कॉलेज कोहलपुर में चल रहा है। अब तक सिर्फ दो शवों की पहचान हो सकी है।
यूपी के बहराइच की सीमा से नेपाल का बांके जिला सटा हुआ है। जिले के नेपालगंज शहर क्षेत्र में स्थित राप्ती सुनारी ग्राम विकास समिति के पास शनिवार सुबह 10 बजे के करीब एक ट्रक और 23 यात्रियों से भरी मिनी बस में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी तेज थी कि बस के परखच्चे उड़ गए और बस पलट गई। चारों ओर चीख पुकार मच गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से यात्रियों को बाहर निकाला। इनमें से छह लोगों की मौत हो चुकी थी जबकि 17 लोग घायल हुए हैं। एसपी बांके अरुण पौडेल ने बताया कि मृतकों में तुलसीपुर नगर पालिका 8 की रहने वाली बसंती चौधरी व तुलसी रावत के शव की पहचान हो सकी है। बाकी शवों की शिनाख्त कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि मिनी बस दांग जिले के शमशेर गंज से नेपालगंज आ रही थी।