फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Six Corona suspected missing from Qaiserbagh Hotspot

लखनऊः कैसरबाग इलाके से छह संदिग्ध लापता, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

Mon, 11 May 2020 11:14 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Mon, 11 May 2020 11:14 AM IST
विज्ञापन
Six Corona suspected missing from Qaiserbagh Hotspot
प्रतीकात्मक तस्वीर

लखनऊ के कैसरबाग हॉटस्पॉट इलाके से कोरोना के छह संदिग्ध रोगी लापता हो गए हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप है। संदिग्धों की तलाश में टीम घर पहुंची तो पता चला कि वह कई दिन से घर वापस नहीं आए।

विज्ञापन


ऐसे में स्वास्थ्य विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम उनकी तलाश में लगाई गई है। कैसरबाग घसियारी मंडी इलाके में कोरोना पॉजिटिव मरीज के मिलने बाद यहां पर डब्ल्यूएचओ की टीम ने सर्वे किया था।
विज्ञापन


डब्ल्यूएचओ की टीम ने 20 संदिग्ध रोगियों की जांच कराने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहले 14 लोगों की जांच कराई, जिसमें एक पॉजिटिव मरीज सामने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इस दौरान छह संदिग्ध लापता हो गए। डब्ल्यूएचओ की टीम ने रविवार को दोबारा उन्हीं छह संदिग्धों की सूची भेजकर जांच कराने के निर्देश दिए।

संदिग्धों को तलाश कर जल्द ही लिए जाएंगे नमूने

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनकी तलाश शुरू कराई तो पता चला कि वे लापता हैं। कई दिन से घर नहीं आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने पुलिस से संपर्क कर छह संदिग्धों की तलाश में मदद मांगी है।

पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं। सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल के मुताबिक, छह संदिग्धों को तलाश कर जल्द ही उनके नमूने लिए जाएंगे। रिपोर्ट आने तक उन्हें क्वारंटीन में भी रखा जाएगा।

लोग नहीं कर रहे सहयोग, तोड़ रहे प्रोटोकॉल

स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है कि कैसरबाग हॉटस्पॉट इलाके में लोग खुद सहयोग नहीं कर रहे हैं। कोरोना के लक्षण दिखने पर उन्हें खुद सामने आकर जांच करानी चाहिए।

स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर लोगों की स्क्रीनिंग व जांच करवा रही है। वहीं इलाके के कुछ लोग अब भी छिपे हुए हैं। जो टीम को सहयोग करने में आगे नहीं आ रहे हैं। ऐसे में वायरस पर काबू पाने की बजाए लगातार बढ़ता जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed