फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Six corona patient died

छह संक्रमित मरीजों की मौत, 219 नए मामले

Fri, 25 Dec 2020 01:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 01:20 AM IST
विज्ञापन
Six corona patient died
छह संक्रमित मरीजों की मौत, 219 नए मामले
विज्ञापन

राजधानी में बृहस्पतिवार को भी कोरोना वायरस ने छह मरीजों की जान ले ली जबकि 219 लोग पॉजिटिव पाए गए। रिपोर्ट के अनुसार 24 घंटे में 165 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए।
मौजूदा समय में लखनऊ में कोरोना के 2884 एक्टिव मरीज हैं जो कोविड हॉस्पिटल और होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे हैं।
कोरोना का संक्रमण तो पहले की अपेक्षा कम हुआ लेकिन, संक्रमित मरीजों की मौत पर लगाम नहीं लग पा रही है। कोविड संक्रमण की चपेट में आ चुके 1097 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय के प्रवक्ता योगेश रघुवंशी ने बताया कि संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों में वायरस की पहचान के लिए बृहस्पतिवार को 9276 लोगों के सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंदिरा नगर में 25, गोमती नगर में 28, आशियाना में 12, जानकीपुरम में 12, रायबरेली रोड पर 13, चिनहट में 11, अलीगंज में 16, मड़ियावं में 11 समेत अन्य कोरोना पॉजिटिव रोगी पाए गए।
रघुवंशी के मुताबिक, कोविड प्रोटोकॉल के तहत 109 संक्रमित मरीजों को हॉस्पिटल भेजने के लिए एंबुलेंस दी गई।
देर शाम तक 40 रोगियों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जबकि 69 मरीजों ने होम आइसोलेशन चुनकर एंबुलेंस लौटा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed