{"_id":"67f3b027764b7987320857af","slug":"six-chief-medical-officers-are-tranferred-in-uttar-pradesh-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: गोरखपुर, अंबेडकरनगर सहित यूपी के छह जिलों में नए मुख्य चिकित्साधिकारी की तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: गोरखपुर, अंबेडकरनगर सहित यूपी के छह जिलों में नए मुख्य चिकित्साधिकारी की तैनाती
Mon, 07 Apr 2025 04:29 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 07 Apr 2025 04:29 PM IST
सार
यूपी में सोमवार को गोरखपुर, अंबेडकरनगर, कुशीनगर, बलिया, सुल्तानपुर और देवरिया के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
- फोटो : Freepik
विस्तार
यूपी में सोमवार को छह मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। जिन जिलों के चिकित्सा अधिकारी बदले हैं उनमें गोरखपुर, अंबेडकरनगर, कुशीनगर, बलिया, सुल्तानपुर और देवरिया हैं।
विज्ञापन
डॉ. राजेश झा को मुख्य चिकित्सा अधिकारी गोरखपुर तैनात किया गया है। अभी तक वह देवरिया के मुख्य चिकित्सा अधिकारी पद पर तैनात थे।
डॉ. संजय कुमार शैवाल को अंबेडकरनगर का और डॉ. अनुपम प्रकाश भाष्कर को कुशीनगर का मुख्य चिकित्सा अधिकारी तैनात किया गया है।
इसी तरह डॉ. संजीव वर्मन को बलिया का मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ. भारत भूषण को सुल्तानपुर का मुख्य चिकित्सा अधिकारी व डॉ. अनिल कुमार गुप्ता को देवरिया का मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन