{"_id":"617cf6131d14947a0573e7a0","slug":"six-bsp-leaders-join-samajwadi-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: बसपा के छह व भाजपा का एक विधायक सपा में शामिल, एक सपा विधायक ने की इस्तीफे की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: बसपा के छह व भाजपा का एक विधायक सपा में शामिल, एक सपा विधायक ने की इस्तीफे की घोषणा
Sat, 30 Oct 2021 06:15 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 30 Oct 2021 06:15 PM IST
सार
UP Vidhan Sabha Chunav 2022: यूपी चुनाव से पहले बसपा के छह विधायक सपा में शामिल हो गए। उन्हें सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। सीतापुर सदर से भाजपा विधायक राकेश राठौर भी सपा में शामिल हो गए।
विज्ञापन
सपा कार्यालय में अखिलेश यादव व अन्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बसपा को बड़ा झटका लगा है। बसपा के छह विधायक शनिवार को सपा में शामिल हो गए। इन्हें अखिलेश यादव ने पार्टी की सदस्यता दिलाई है। ये विधायक लंबे समय से अखिलेश के संपर्क में थे। वहीं, एक भाजपा विधायक ने भी सपा की सदस्यता ले ली।
विज्ञापन
यूपी चुनाव से पहले यह बसपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। उधर, सपा भाजपा की मुख्य विपक्षी दल के रूप में उभर रही है और लगातार मजबूत होती नजर आ रही है। वहीं, अमेठी से सपा विधायक राकेश सिंह ने सपा से इस्तीफा देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
बसपा व भाजपा से आए विधायकों का अखिलेश यादव ने सपा कार्यालय में स्वागत किया और उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा कि बहुत लोग हैं जो सपा में शामिल होना चाहते हैं। चुनाव आने तक भाजपा 'भागता परिवार' ही रह जाएगी। इस चुनाव में भाजपा का सफाया होना तय है। उन्होंने भाजपा का घोषणा पत्र पढ़ा और कहा कि भाजपा ने किसानों से किया एक भी वादा पूरा नहीं किया। न तो उनकी आय दोगुनी हुई और न ही ऐसे प्रयास हुए जिससे उनका जीवन बेहतर हो।
विज्ञापन
अखिलेश ने कहा कि जनता में सरकार के प्रति आक्रोश है। महंगाई जबरदस्त तरीके से बढ़ रही है। भाजपा के लोग पन्ना प्रमुख बनाते हैं और अपने घोषणा पत्र का पन्ना पलटना भूल जाते हैं। अभी तक बच्चों को लैपटॉप और टैबलेट नहीं दे सके हैं।
वहीं, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के बारे में अखिलेश ने कहा कि उनका सम्मान रखा जाएगा। वह भी हमारे ही साथ रहेंगे।
सदस्यता लेने वाले विधायक:
- सुषमा पटेल मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर
- हरगोविंद भार्गव सिधौली, सीतापुर
- असलम चौधरी धौलाना, हापुड़
- असलम राइनी, श्रावस्ती
- हाकिम लाल बिन्द, हंडिया, प्रयागराज
- मुज्तबा सिद्दीकी प्रतापपुर प्रयागराज
- भाजपा के सीतापुर सदर के विधायक राकेश राठौर सपा में शामिल हो गए।