फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Situation better in UP, decreasing containment zone, 1985 new cases: Navneet Sehgal

यूपी में स्थिति बेहतर, कम हो रहे कंटेनमेंट जोन, 1985 नए मामले : नवनीत सहगल

Fri, 04 Dec 2020 09:11 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 04 Dec 2020 09:11 PM IST
विज्ञापन
Situation better in UP, decreasing containment zone, 1985 new cases: Navneet Sehgal
नवनीत सहगल - फोटो : amar ujala
अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने कहा कि दिल्ली में संक्रमण बढ़ने के बावजूद प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में पहले से स्थिति अब बेहतर है। प्रदेश में हॉटस्पॉट और कंटेनमेंट जोन में लगातार गिरावट आ रही है। मुख्यमंत्री रविवार को लगभग 36 हजार बेसिक शिक्षा विभाग के नए चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। स्वास्थ्य विभाग का एक एप ‘मेरा कोविड केंद्र’ भी लॉन्च किया जा रहा है। इससे लोगों को कोविड टेस्ट करवाना और भी अधिक आसान हो जाएगा। 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित 1985 नए मामले आए हैं।
विज्ञापन


सहगल ने बताया कि सरकार के प्रोत्साहन से नई एमएसएमई इकाइयां खुल रही हैं। आत्मनिर्भर पैकेज में पुरानी 4.37 लाख इकाइयों को 11,062 करोड़ के ऋण वितरित किया जा रहा है। अधिक से अधिक नौजवानों को रोजगार देने के लिए नई एमएसएमई इकाइयों के माध्यम से अभियान चला रही है। इसके अंतर्गत 6.48 लाख नई इकाइयों को ऋ ण दिया गया है। नई एमएसएमई इकाइयों से करीब 25 लाख रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि धान क्रय केंद्रों पर शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी की जिम्मेदारी होगी। अब तक किसानों से 256.56 लाख क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है, जो पिछले वर्ष की इस अवधि से डेढ़ गुना से भी अधिक है। करीब 4800 करोड़ रुपये का धान किसानों से खरीदा गया है। अब तक किसानों से 3,17,416.80 क्विंटल मक्का की खरीद की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


1.71 लाख नमूनों की जांच
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि प्रदेश में बृहस्पतिवार एक दिन में कुल 1,71,816 सैंपल की जांच की गई। 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित 1985 नए मामले आए हैं। प्रदेश में रिकवरी का 94.46 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के डीजी मेडिकल हेल्थ उत्तर प्रदेश के पोर्टल पर जाकर घर बैठे ही आप अपने कोविड-19 टेस्टिंग के परिणाम को देखा जा सकता है। अब तक 30 लाख से अधिक लोग इस सुविधा का लाभ ले चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed