{"_id":"6277a0d6d1f1635f067df6c6","slug":"sitapur-woman-commits-suicide-after-being-troubled-by-miscreants-case-against-four","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर : मनचलों से परेशान होकर युवती ने की आत्महत्या, चार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर : मनचलों से परेशान होकर युवती ने की आत्महत्या, चार पर केस
Sun, 08 May 2022 04:22 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 08 May 2022 04:22 PM IST
सार
सीओ सिधौली यादुवेंदु यादव ने बताया कि मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है। मामले में प्रेम प्रसंग का होना भी सामने आया है। इस बिंदु पर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना अटरिया इलाके में रहने वाली युवती ने मनचलों से तंग आकर आत्महत्या कर ली। युवती का शव शनिवार देर रात उसके घर में छप्पर से लटकता मिला है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। थाना इलाके के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन जब घर से कहीं आती जाती थी तो गांव के दिनेश, महेश, उपेंद्र समेत लखनऊ के थाना बक्शी का तालाब निवासी विनय पीछा करते थे। इससे परेशान होकर युवती ने छप्पर में फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
सीओ सिधौली यादुवेंदु यादव ने बताया कि मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है। मामले में प्रेम प्रसंग का होना भी सामने आया है। इस बिंदु पर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन