{"_id":"693bb54bd0d22c5fce0bd4ec","slug":"sitapur-school-bus-collides-with-tractor-in-fog-25-children-were-on-board-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur: कोहरे में ट्रैक्टर से टकराई स्कूल बस, 25 बच्चे थे सवार... एक बच्ची सहित चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur: कोहरे में ट्रैक्टर से टकराई स्कूल बस, 25 बच्चे थे सवार... एक बच्ची सहित चार घायल
Fri, 12 Dec 2025 11:55 AM IST
ishwar ashish
॔अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
॔अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 12 Dec 2025 11:55 AM IST
सार
सीतापुर जिले के मछरेहटा में हुई एक दुर्घटना में एक स्कूल बस ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में एक बच्ची सहित चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सीतापुर में हुई दुर्घटना।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतापुर जिले के मछरेहटा के बीहट बीरम और आदिलपुर के बीच शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे आर जे जे एजुकेट प्वाइंट स्कूल की बस एक ट्रैक्टर से टकरा गई।
विज्ञापन
घटना के समय स्कूल बस से बच्चे मछरेहटा से खैराबाद की तरफ स्कूल को जा रहे थे। तभी खैराबाद की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर और बस में आपस में टक्कर हो गई। बस में 25 बच्चे सवार थे जिसमें से एक बच्ची शगुन रस्तोगी पुत्री मनोज रस्तोगी उम्र करीब (9 वर्ष) निवासी मछरेहटा को हल्की चोट आई है। जिसको प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
वहीं, बस में सवार 2 शिक्षक प्रीति मिश्रा ( 26 वर्ष), अभय मिश्रा (25 वर्ष) निवासी राठौरपुर भी चोटिल हो गए। साथ ही ड्राइवर अनुज कुमार (40 वर्ष) को चोट आईं है
विज्ञापन
तीनों लोगों का इलाज सीएचसी मछरेहटा में चल रहा है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. कमलेश कुमार ने बताया कि सभी की हालत सामान्य है और उपचार किया जा रहा है।