फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sitapur: Pawan Singh waved, won by a record 3753 votes, SP candidate had to be satisfied after getting 61 votes

सीतापुर : पवन सिंह ने लहराया परचम, रिकॉर्ड 3753 मतों से दर्ज की जीत, 61 मत पाकर ही सपा प्रत्याशी को करना पड़ा संतोष

Tue, 12 Apr 2022 07:31 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज़ एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज़ एजेंसी, सीतापुर Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 12 Apr 2022 07:31 PM IST
सार

भाजपा के टिकट से एमएलसी का चुनाव लड़े बख्शी का तालाब स्थित एसआर ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन्स के चेयरमैन पवन सिंह चौहान ने रिकॉर्ड 3753 मत पाकर सपा प्रत्याशी को करारी शिकस्त दी है। सपा प्रत्याशी अरुणेश कुमार यादव को महज 61 मतों से ही संतोष करना पड़ा।

विज्ञापन
Sitapur: Pawan Singh waved, won by a record 3753 votes, SP candidate had to be satisfied after getting 61 votes
चुनाव जीतने के बाद पवन सिंह के साथ राज्यमंत्री राकेश राठौर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के टिकट से एमएलसी का चुनाव लड़े बख्शी का तालाब स्थित एसआर ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन्स के चेयरमैन पवन सिंह चौहान ने रिकॉर्ड 3753 मत पाकर सपा प्रत्याशी को करारी शिकस्त दी है। सपा प्रत्याशी अरुणेश कुमार यादव को महज 61 मतों से ही संतोष करना पड़ा। जीत का सेहरा बंधते ही पवन सिंह का स्वागत करने वालों का तांता लग गया। सभी ने उन्हें फूल-माला पहनाकर खुुशी का इजहार किया। इसके बाद विजय जुलूस निकाला गया। इसमें बड़ी तादात में कार्यकर्ताओं, समर्थकों व शुभचिंतकों ने गरमजोशी से स्वागत किया।

विज्ञापन


पिछली बार एमएलसी का चुनाव निर्विरोध हुआ था। सपा से आनंद भदौरिया एमएलसी चुने गए थे, लेकिन इस बार उन्होंने एमएलसी चुनाव का बिगुल बजने से पहले ही चुनाव लड़ने से मना कर दिया था। भाजपा ने इस बार पवन सिंह चौहान को टिकट दिया था। सपा ने अरुणेश यादव को उतारा था। एक निर्दल प्रत्याशी भी मैदान में थे। 9 अप्रैल को मतदान के बाद तहसील सदर प्रांगण में एमएलसी चुनाव के लिए 20 बूथों पर डाले गए 3865 मतों की गणना 12 अप्रैल को होनी थी। सुबह साढ़े सात बजे स्ट्रांग रूम से सील्ड पोल्ड बैलैट बॉक्स कड़ी सुरक्षा के मध्य निकाले गए। उन्हें तहसील सभागार में ले जाया गया। यहां चुनाव प्रेक्षक राहत आयुक्त रणवीर प्रसाद, आरओ, डीएम विशाल भारद्वाज, एसपी आरपी सिंह की मौजूदगी में मतगणना पार्टियों के द्वारा मतों की गणना सुबह सवा आठ बजे से प्रारंभ की गई।
विज्ञापन


संपूर्ण परिसर में पुलिस व प्रशासन के अफसरों ने शांति व्यवस्था की कमान संभाली। कुल पड़े मतों में से भाजपा प्रत्याशी पवन सिंह चौहान को 3753 मत प्राप्त हुए। जबकि उनकी प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी अरुणेश कुमार यादव को मात्र 61 मत मिले। निर्दलीय प्रत्याशी अरुण कुमार को आठ मत प्राप्त हुए। 43 मत अवैध पाए गए। इस प्रकार पवन सिंह चौहान रिकार्ड मतों से विजयी हुए। खुशनुमा माहौल में उन्हें डीएम और प्रेक्षक ने विजयी होने का प्रमाण पत्र दिया। जैसे ही उनके विजय की सूचना बाहर पहुंची तहसील प्रांगण के चारों ओर बड़ी संख्या में लोग बधाई देने के लिए इकट्ठा हो गए। ढोल-नगाड़ों की आवाज गूंजने लगी। हर एक के एक हाथ में गेंदा व गुलाब की माला दिखी। सभी ने अपने एमएलसी की गर्मजोशी स्वागत किया। तमाम कार्यकर्ताओें, समर्थकों व सहयोगियों को पवन सिंह ने स्वयं माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि,उनकी यह जीत पूरे जनपद में भारतीय जनता पार्टी द्वारा किए गए पीएम मोदी व सीएम योगी के सुधार व विकास कार्यक्रमों को जनता की स्वीकृति व समर्थन प्राप्त हुआ है। राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरु, भाजपा जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा, विधायक सिधौली मनीष रावत, अवनेंद्र विक्रम सिंह, नागेंद्र बहादुर सिंह चौहान, विजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में सुधरेगी शिक्षा और स्वास्थ्य की तस्वीर :पवन
एमएलसी के पद पर विजयी होने के बाद पवन सिंह चौहान ने कहा कि, जिले में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा के कार्य प्राथमिकता पर कराए जाएंगे। पहला लक्ष्य विश्वविद्यालय स्थापित कराने का रहेगा। सभी घरों की बेटियां शिक्षित हो सकें, उन्हे संपूर्ण शिक्षा मिले। इसके लिए सभी ब्लॉकों में इंटर व डिग्री कालेज खुलवाना भी प्राथमिकता मे रहेगा। ऐसे आयोजन कराए जाएंगे। जिससे बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार भी मिलें। निशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन कराया जाएगा। प्रयास रहेगा कि, सराकरी अस्पतालों में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रहें। युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। स्वरोजगार के लिए कारगर कार्रवाई की जाएगी।


विजय जुलूस में दिखा जश्न का माहौल
जीत को सेहरा बंधने के बाद पवन सिंह चौहान के स्वागत में विजय जुलूस निकाला गया। सहयोगियों के साथ वह फूल मालाओं से सजे रथ पर सवार होकर निकले। पीछे बड़ी संख्या में वाहनों का चल रहे थे। सभी जयकारे लगा रहे थे। शहर से निकले जूलूस का भाजपा दफ्तर, खैराबाद टोल प्याजा, कमलापुर, सिधौली, मनवा चौकी, अटरिया, इटौंजा टोल प्लॉजा, एसाआर ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन्स सहित अन्य स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed