फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sitapur: FSL team recreates the crime scenes in Palhapur in Sitapur.

पल्हापुर में वीभत्स हत्याकांड: लखनऊ से एफएसएल टीम पहुंची गांव, क्राइम सीन का किया रिक्रिएशन

Wed, 22 May 2024 02:15 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Wed, 22 May 2024 02:15 PM IST
सार

सीतापुर जिले के पल्हापुर गांव में हुए हत्याकांड की जांच के लिए बुधवार को एफएसएल टीम ने क्राइम सीन रिक्रिएट किया और पुतले बनाकर नाप जोख की।

विज्ञापन
Sitapur: FSL team recreates the crime scenes in Palhapur in Sitapur.
क्राइम सीन रिक्रिएट करती टीम। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सीतापुर रामपुर मथुरा क्षेत्र के पल्हापुर गांव में बीती 11 मई को शनिवार तड़के अजीत सिंह ने अपने भाई, भाभी, उनके तीन बच्चों व मां की नृशंस हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में अजीत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


वहीं, बुधवार को लखनऊ के विधि विज्ञान प्रयोगशाला की विशेषज्ञों की टीम ने पल्हापुर स्थित घटनास्थल पर क्राइम सीन का रिक्रिएशन किया। इस दौरान एक बार फिर सभी छह मृतकों के पुतले बनाकर नाप जोख की गई।
विज्ञापन


अजीत को रिमांड पर लेने की तैयारी में पुलिस
पल्हापुर हत्याकांड के अनसुलझे सवालों का जवाब पाने के लिए पुलिस मुख्य आरोपी अजीत को रिमांड पर लेना चाहती है। जेल में बंद अजीत से पुलिस कई सवाल करेगी। इसके साथ ही अन्य कई बिंदुओं पर भी गहनता से पूछताछ होगी। बीती 11 मई को रामपुर मथुरा के पल्हापुर गांव में एक ही परिवार के छह लोगों की हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले पुलिस ने अनुराग के जरिए सबकी हत्या कर खुद को गोली मारे जाने की बात कही थी। लेकिन बाद में पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य बिंदुओं के आधार पर यह पता चला था कि अनुराग के भाई अजीत ने ही अपनी मां सवित्री, भाई अनुराग, भाभी प्रियंका और उसके तीन बच्चों की हत्या कर दी थी।


घटनाक्रम में कई बिंदु ऐसे थे जिनके जवाब पुलिस को नहीं मिल पाए थे। इसके लिए जेल में बंद आरोपी अजीत को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करेगी। सीओ महमूदाबाद दिनेश शुक्ल ने बताया कि प्रक्रिया के तहत अजीत को रिमांड में लेकर पूछताछ की जाएगी।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed