{"_id":"67ce76e6cce63f398406a69d","slug":"sitapur-fire-broke-out-from-a-garbage-dump-goods-worth-lakhs-kept-in-a-tyre-shop-burnt-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur: कूड़े के ढेर से लगी आग, टायर की दुकान में रखा लाखो का माल जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur: कूड़े के ढेर से लगी आग, टायर की दुकान में रखा लाखो का माल जला
Mon, 10 Mar 2025 10:51 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 10 Mar 2025 10:51 AM IST
सार
सीतापुर कोतवाली क्षेत्र में एक टायर की दुकान में आग लग जाने से लाखों का सामान जल गया। सूचना पर आई दमकल ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
टायर की दुकान में लगी आग।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सीतापुर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह एक टायर की दुकान में आग लग गई। बताया जा रहा है कि दुकान के पास एक कूड़े का ढेर जल रहा था। इसी से दुकान में आग लग गई। आग लग जाने से टायर की दुकान में लाखो रुपये के रखे टायर जल गये। सूचना पर आई दमकल ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इनलिया तिलकापुर निवासी कदीर बेग की रामकुंड चौराहा के पास टायर की दुकान है। सोमवार सुबह करीब सात बजे दुकान के पीछे पड़े कूड़े से आग लग गयी। जिससे धीरे धीरे आग की लपटो ने टायर की तीन दुकानों को लपेटे मे ले लिया। सूचना पाकर आई दमकल के प्रभारी मो मुस्तफ़ा ने करीब एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। वही सूचना पाकर कस्बा इंचार्ज दीपक राठौर, नगर पालिका सफाई निरीक्षक रामनरेश मौक़े पर पहुंचे। नगर पालिका से पानी टैंक मंगवाया।
विज्ञापन
चार लाख के नुकसान की आशंका
दुकान स्वामी कदीर बेग के अनुसार करीब चार लाख रुपये के टायर जल गए।